फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI moves 1 lakh kg of gold from UK back to India, first such move of this quantum since 1991

दावा: रिजर्व बैंक ने ब्रिटेन में रखा अपना एक लाख किलो सोना भारत वापस मंगाया, 1991 के बाद पहली बार किया यह काम

Fri, 31 May 2024 02:38 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 31 May 2024 02:38 PM IST
सार

RBI Gold: रिपोर्ट के अनुसार आरबीआई ने सोना भारत में स्थानांतरित करने का फैसला इसलिए लिया है क्यों क्योंकि देश के बाहर रखे गए भारत के सोने का स्टॉक लगातार बढ़ रहा था। फिलहाल इस मामले में भारतीय रिजर्व बैंक ने आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं कही है।

विज्ञापन
RBI moves 1 lakh kg of gold from UK back to India, first such move of this quantum since 1991
सोना प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के केंद्रीय बैंक ने ब्रिटेन से 100 मीट्रिक टन (1 लाख किलोग्राम) से थोड़ा अधिक सोना अपने घरेलू वॉल्ट में स्थानांतरित कर दिया है। एक समाचारपत्र ने सूत्रों के हवाले से शुक्रवार को यह खबर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार 1991 के आर्थिक संकट के बाद पहली बार इतने सोने को ब्रिटेन से भारत मंगाया गया है। भारत को 1991 में आर्थिक संकट के दौरान अपना सोना विदेशों में गिरवी रखना पड़ा था।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले महीनों में देश में इतनी ही मात्रा में और कीमती धातु आ सकती है, यह कदम लॉजिस्टिक कारणों और विविध भंडारण के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक के पास मार्च के अंत तक 822.10 टन सोना था, जिसमें से 408.31 टन सोने को घरेलू स्तर पर यानी देश में रखा गया है। बाकी सोना विदेशों में रखे गए हैं। आरबीआई ने पिछले वित्तीय वर्ष में अपने सोने के भंडार में 27.5 टन की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल के दिनों में वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंक अपने सोने के भंडार में वृद्धि कर रहे हैं, यह कदम अक्सर मुद्रा अस्थिरता और भू-राजनीतिक जोखिमों खिलाफ बचाव के रूप में रणनीतिक तौर पर उठाया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार आरबीआई ने सोना भारत में स्थानांतरित करने का फैसला इसलिए लिया है क्यों क्योंकि देश के बाहर रखे गए भारत के सोने का स्टॉक लगातार बढ़ रहा था। फिलहाल इस मामले में भारतीय रिजर्व बैंक ने आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं कही है।

आरबीआई को साल 1991 में उस समय कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा जब उसे अपने सोने के भंडार का एक हिस्सा गिरवी रखने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि देश विदेशी मुद्रा संकट से गुजर रहा था। 1991 के बाद यह पहली बार है जब भारत ने इतने भारी पैमाने पर देश में सोना स्थानांतरित किया है।


सूत्रों ने बताया कि है आरबीआई ने यह कदम लॉजिस्टिक कारणों के साथ-साथ स्टोरेज की विविधता के लिए उठाया है। घरेलू स्तर पर सोने को आरबीआई के मुंबई मिंट रोड और नागपुर स्थित पुराने कार्यालय भवन में स्थित तहखानों में रखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed