फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   rbi monetary policy 2021 meeting news update governor shaktikanta das Economic Growth Forecast

RBI Monetary Policy 2021: अर्थव्यवस्था: वित्त वर्ष 2021-22 में कितनी रहेगी भारत की आर्थिक वृद्धि दर? RBI ने जताया अनुमान

Fri, 04 Jun 2021 01:01 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 04 Jun 2021 01:01 PM IST
सार

चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि 9.5 फीसदी रह सकती है। पहली तिमाही में 18.5 फीसदी, दूसरी तिमाही में 7.9 फीसदी, तीसरी तिमाही में 7.2 फीसदी और चौथी तिमाही में जीडीपी वृद्धि 6.6 फीसदी रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
rbi monetary policy 2021 meeting news update governor shaktikanta das Economic Growth Forecast
भारतीय अर्थव्यवस्था - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण अनिश्चितता के बीच रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि के अनुमान को कम करके 9.5 फीसदी कर दिया। इससे पहले वर्ष के दौरान आर्थिक वृद्धि 10.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था। मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समीक्षा के परिणाम की घोषणा करते हुए कहा कि कोविड-19 संक्रमण और मृतकों की संख्या में अचानक वृद्धि से अर्थव्यवस्था में सुधार की जो शुरुआत हुई थी वह कमजोर पड़ गई। हालांकि, यह पूरी तरह से समाप्त नहीं हुई।

विज्ञापन


लगातार नई सोच और विचारों पर काम करेगा रिजर्व बैंक
आर्थिक वृद्धि गतिविधियां अभी जीवित हैं। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर दूसरी लहर के दौरान आपूर्ति परिस्थितियों ने इस दौरान अपनी मजबूती का प्रदर्शन किया। रिजर्व बैंक गवर्नर ने कहा कि रिजर्व बैंक 'लगातार नई सोच और विचारों पर काम करेगा।' इस दौरान वह सबसे बुरे समय को ध्यान में रखते हुए योजना बनाएगा और बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक ने इससे पहले अप्रैल में हुई मौद्रिक नीति की समीक्षा में 2021-22 के दौरान आर्थिक वृद्धि 10.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था। देश के सकल घरेलू उत्पाद में पिछले वित्त वर्ष यानी 2020-21 में 7.3 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले वित्त वर्ष की शुरुआत जहां भारी गिरावट के साथ हुई थी, वहीं चौथी तिमाही में अर्थव्यवस्था वृद्धि की राह पर लौटी और जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में 1.6 फीसदी वृद्धि हासिल की गई। इससे पिछली तिमाही में जीडीपी में 0.5 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिमाही-दर-तिमाही इतनी होगी वृद्धि दर
आरबीआई गवर्नर ने मौद्रिक नीति की समीक्षा के बाद कहा, 'वास्तविक जीडीपी वृद्धि अब 2021-22 के दौरान 9.5 फीसदी रहेगी। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 18.5 फीसदी, दूसरी तिमाही में 7.9 फीसदी, तीसरी तिमाही में 7.2 फीसदी और चौथी तिमाही में जीडीपी वृद्धि 6.6 फीसदी रहने का अनुमान है।'


चालू वित्त वर्ष में महंगाई दर 5.1 फीसदी रहने का अनुमान
भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान खुदरा मुद्रास्फीति की दर 5.1 फीसदी पर रहने का अनुमान लगाया। यह मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के मुद्रास्फीति को चार फीसदी (दो फीसदी ऊपर या नीचे) के दायरे में बनाए रखने के लक्ष्य के अनुरूप है। वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मुद्रास्फीति 5.2 फीसदी, दूसरी में 5.4 फीसदी, तीसरी में 4.7 फीसदी और चौथी तिमाही में 5.3 फीसदी रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed