{"_id":"62e720a8a9ad6557170642c9","slug":"rbi-may-increase-repo-rate-by-0-35-per-cent-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI: इस महीने रेपो दर में 0.35 फीसदी तक वृद्धि कर सकता है आरबीआई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
RBI: इस महीने रेपो दर में 0.35 फीसदी तक वृद्धि कर सकता है आरबीआई
Mon, 01 Aug 2022 06:09 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 01 Aug 2022 06:09 AM IST
सार
बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा, फेडरल रिजर्व ने कैलेंडर साल 2022 में ब्याज दरों में 2.25% वृद्धि की है। ऐसे में आरबीआई भी ब्याज दरों में तय समय से पहले अधिक वृद्धि कर सकता है।
विज्ञापन
आरबीआई
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी के कुछ दिन बाद आरबीआई भी 0.25 से 0.35 फीसदी रेपो दर बढ़ा सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो महंगाई पर काबू पाने के लिए केंदीय बैंक तीन अगस्त से शुरू हो रही मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक में रेपो दर बढ़ा सकता है। नतीजों की घोषणा 5 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
केंद्रीय बैंक पहले ही अपने नरम मौद्रिक रुख को धीरे-धीरे वापस लेने की घोषणा कर चुका है। आरबीआई ने मई और जून में रेपो दर में क्रमश: 0.40 फीसदी और 0.50 फीसदी की वृद्धि की थी। विशेषज्ञों ने कहा, केंद्रीय बैंक इस सप्ताह रेपो दर को कम-से-कम महामारी पूर्व के स्तर पर ले जाएगा।
विज्ञापन
बोफा ग्लोबल रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया है, एमपीसी 5 अगस्त को रेपो दर में 0.35% की बढ़ोतरी करेगी। रेपो दर में आक्रामक 0.50% या कुछ नरम 0.25% की वृद्धि की संभावना से भी इन्कार नहीं कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा, फेडरल रिजर्व ने कैलेंडर साल 2022 में ब्याज दरों में 2.25% वृद्धि की है। ऐसे में आरबीआई भी ब्याज दरों में तय समय से पहले अधिक वृद्धि कर सकता है।
विज्ञापन