{"_id":"677e8331e2fb44513a0b3533","slug":"rbi-lifts-restrictions-on-asirvad-micro-finance-dmi-finance-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Reserve Bank: रिजर्व बैंक का बड़ा फैसला, इन दो फाइनेंस कंपनियों पर लगा प्रतिबंध हटाया, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Reserve Bank: रिजर्व बैंक का बड़ा फैसला, इन दो फाइनेंस कंपनियों पर लगा प्रतिबंध हटाया, जानें पूरा मामला
Wed, 08 Jan 2025 07:24 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 08 Jan 2025 07:24 PM IST
सार
Reserve Bank: भारतीय रिजर्व बैंक से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय बैंक ने बुधवार को चेन्नई स्थितआशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस और नई दिल्ली स्थित डीएमआई फाइनेंस पर लगाए गए कारोबारी प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से हटा दिए। क्या है पूरा मामला, आइए जानें।
विज्ञापन
आरबीआई
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय बैंक ने बुधवार को चेन्नई स्थितआशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस और नई दिल्ली स्थित डीएमआई फाइनेंस पर लगाए गए कारोबारी प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से हटा दिए। पिछले वर्ष अक्तूबर में, केंद्रीय बैंक ने चार एनबीएफसी को ऋण की मंजूरी और वितरण बंद करने का आदेश दिया था। इन पर अत्यधिक मूल्य निर्धारण सहित महत्वपूर्ण पर्यवेक्षी चिंताओं के बाद कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा, आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस और डीएमआई फाइनेंस- दोनों हीकंपनियों ने सुधार की कार्रवाई शुरू की और भारतीय रिजर्व बैंक को अपने विभिन्न अनुपालन (कंप्लायंस) मुहैया कराए।
विज्ञापन
अब, कंपनियों के जवाब से संतुष्ट होकर और उनकी ओर से संशोधित प्रक्रियाओं-प्रणालियों को अपनाने, नियामक दिशानिर्देशों का निरंतर अनुपालन सुनिश्चित करने और ऋण मूल्य निर्धारण में निष्पक्षता सुनिश्चित करने की कंपनियों की प्रतिबद्धता को देखते हुए, कंपनियों पर लगा प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्णय लिया गया है। दो अन्य एनबीएफसी- नवी फिनसर्व और आरोहन फाइनेंशियल सर्विसेज- पर लगाए गए कारोबारी प्रतिबंध पहले ही हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन