फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI keeps repo rate unchanged

नहीं होगी ब्याज दरों में कटौती, आरबीआई ने नहीं घटाया रेपो रेट 

Thu, 09 Feb 2017 02:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 09 Feb 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
RBI keeps repo rate unchanged
- फोटो : self

भारतीय रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में कटौती की आस लगाए लोगों को झटका दे दिया है। आरबीआई ने रेपो रेट में बिना कटौती किए उसे 6.25 फीसदी पर बनाए रखा है। साथ ही रिवर्स रेपो रेट को भी 5.75 फीसदी पर बनाए रखा गया है।

विज्ञापन


आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने इसकी घोषणा की। इससे पूर्व आरबीआई ने इस वित्त वर्ष में रेपो रेट में दो बार कटौती की थी। पहले बैंकों ने उम्मीद जतायी थी की नोटबंदी के बाद आने वाली मॉनिटरी पॉलिसी में .25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान आरबीआई गवर्नर ने कहा कि मार्च में समाप्त हो रहे वित्त वर्ष में विकास दर 6.9 फिसदी पर रहेगी। इससे पहले 7 दिसंबर, 2016 की समीक्षा में आरबीआई ने देश के आर्थिक विकास की दर 7.1 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। जबकि वित्त वर्ष 2017-18 के लिए ये 7.4 फीसदी पर बने रहने का अनुमान जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई का ये फैसला बाजार को नहीं पसंद आया और सेंसेक्स में 150 अंकों की गिरावट देखी गयी। हालांकि बाजार बंद होते रिकवरी के कारण ये 45 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 8,769.05 के स्तर पर बंद हुआ।


क्या है रेपो और रिवर्स रेपो रेट

RBI keeps repo rate unchanged
RBI

रेपो रेट वह दर है, जिस पर आरबीआई किसी बैंक को लोन देता है। ब्याज दर कम होने का मतलब यह है कि बैंकों के पास अब ज्यादा पैसा होगा, जिसे वह बाजार में डाल सकते हैं।

वहीं, रिवर्स रेपो दर वह दर है जिस पर बैंक रिजर्व बैंक को पैसा देते हैं।

बैंक अपने पास मौजूद कैश को रिजर्व बैंक में रख सकते है और इस पर उन्हें रिजर्व बैंक से ब्याज मिलता है। जिस दर पर यह ब्याज मिलता है, उसे ही रिवर्स रेपो रेट कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed