{"_id":"6407d9e4e2cff9a912028ae3","slug":"rbi-january-2023-credit-card-outstanding-increased-by-29-6-percent-to-reach-a-record-level-of-1-87-lakh-crore-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI: क्रेडिट कार्ड बकाया 30% बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर, जनवरी में खर्च 1.28 लाख करोड़","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
RBI: क्रेडिट कार्ड बकाया 30% बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर, जनवरी में खर्च 1.28 लाख करोड़
Wed, 08 Mar 2023 06:12 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 08 Mar 2023 06:12 AM IST
सार
जनवरी, 2023 अंत तक विभिन्न बैंकों ने करीब 8.25 करोड़ क्रेडिट कार्ड जारी किए थे। क्रेडिट कार्ड जारी करने के मामले में देश के शीर्ष-5 बैंक एचडीएफसी बैंक, एसबीआई कार्ड, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक बैंक हैं।
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड
- फोटो : SELF
विस्तार
कोरोना के बाद उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ने और डिजिटलीकरण में तेजी से जनवरी, 2023 में क्रेडिट कार्ड का बकाया 29.6 फीसदी बढ़कर 1.87 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
आरबीआई के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष के पहले 10 माह में क्रेडिट कार्ड का बकाया 20 फीसदी से भी अधिक बढ़ गया। जून में सर्वाधिक 30.7 फीसदी वृद्धि हुई थी। एसबीआई कार्ड के एमडी-सीईओ रामा मोहन राव अमारा ने कहा, बीते कुछ महीनों से क्रेडिट कार्ड के जरिये खर्च में लगातार वृद्धि हो रही है। जनवरी में क्रेडिट कार्ड से 1.28 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए, जो दिसंबर, 2022 में 1.26 लाख करोड़ थे। सालाना आधार पर यह वृद्धि 45 फीसदी है।
जनवरी अंत तक 8.25 करोड़ क्रेडिट कार्ड जारी
जनवरी, 2023 अंत तक विभिन्न बैंकों ने करीब 8.25 करोड़ क्रेडिट कार्ड जारी किए थे। क्रेडिट कार्ड जारी करने के मामले में देश के शीर्ष-5 बैंक एचडीएफसी बैंक, एसबीआई कार्ड, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक बैंक हैं। बीते 11 महीनों से क्रेडिट कार्ड से खर्च एक लाख करोड़ से अधिक बना हुआ है।
विज्ञापन
अदाणी समूह ने 7,374 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया
नई दिल्ली। विवादों में घिरे अदाणी समूह ने मंगलवार को कहा, उसने शेयरों को गिरवी रखकर लिए 7,374 करोड़ रुपये के कर्ज को चुका दिया है। इस तरह के अन्य कर्ज का भी वह मार्च अंत तक भुगतान कर देगा।
समूह ने कहा, 7,374 करोड़ रुपये के शेयर आधारित कर्ज को निर्धारित अवधि से पहले ही चुका दिया गया है। इनकी अवधि अप्रैल, 2025 में पूरी होने वाली थी।