फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI issues new guidelines on 500 rupee note

नोटों की जमाखोरी रोकने के लिए RBI का नया फरमान

Tue, 03 Jan 2017 03:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 03 Jan 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
RBI issues new guidelines on 500 rupee note
- फोटो : अमर उजाला

कालाधन जमा होने से रोकने के लिए आरबीआई ने देश के सभी बड़े शहरों में 500 के नए नोट के बारे में नया फरमान जारी किया है। फरमान के मुताबिक कैश काउंटर से बड़ी धनराशि के लिए यह नोट नहीं दिए जाएंगे क्योंकि कालाधन एकत्रित करने वाले इनको डंप कर सकते हैं।

विज्ञापन


नए नोट को एटीएम के माध्यम से देने के निर्देश दिए हैं, जिससे कि जनता में छोटे नोट का एक्सचेंज बना रहे। आरबीआई ने देश के सभी बड़े शहरों को 500-500 के नोट की खेप भेज दी है।
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्रालय का मानना है कि कालाधन जमा करने वालों की नजर 500-500 के नए नोट पर है। वह बैंकों में गठजोड़ करके इन नोटों की जमाखोरी के प्रयास में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग त्रिस्तरीय होगी

RBI issues new guidelines on 500 rupee note
RBI

इस साजिश को रोकने के लिए बैंकों को सख्त निर्देश दिए हैं। त्रिस्तरीय चेकिंग होगी, कैश काउंटर के बाद बैंक के दूसरे अधिकारी तथा प्रबंधक नजर रखेंगे कि इन नोट को अधिक संख्या में किसी व्यक्ति को तो नहीं दिया जा रहा है।

बडे़ उद्यमियों को दो-दो हजार के नोट ही दिए जाएं। 30 दिसंबर को नए नोट की आई खेप में 500 के 75 फीसदी नोट एटीएम के माध्यम से खाताधारकों को दिए जा रहे हैं।

इस पूरे सिस्टम पर बैंकों की विजिलेंस के अलावा केंद्रीय खुफिया एजेंसियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed