{"_id":"6181d53cae95a479f34d9d28","slug":"rbi-introduced-revised-pca-framework-for-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोषणा: आरबीआई ने बैंकों के लिए पेश किया संशोधित पीसीए ढांचा, नए साल से लागू","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
घोषणा: आरबीआई ने बैंकों के लिए पेश किया संशोधित पीसीए ढांचा, नए साल से लागू
Wed, 03 Nov 2021 05:48 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 03 Nov 2021 05:48 AM IST
सार
पीसीए ढांचे का उद्देश्य उचित समय पर निरीक्षणात्मक हस्तक्षेप को सक्षम करना है। इसे शुरू करने की पहल पहले से ही की जा रही थी।
विज्ञापन
RBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरबीआई ने मंगलवार को बैंकों के लिए संशोधित त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) ढांचा जारी की। इससे समय पर निरीक्षणात्मक हस्तक्षेप किया जा सकेगा और यह बाजार में एक कारगर अनुशासन के माध्यम के रूप में भी काम करेगा। नया ढांचा 1 जनवरी, 2022 से प्रभावी होगा।
विज्ञापन
केंद्रीय बैंक ने कहा, पीसीए ढांचे का उद्देश्य उचित समय पर निरीक्षणात्मक हस्तक्षेप को सक्षम करना है। इसके लिए निगरानी के अधीन इकाई को समयबद्ध तरीके से उपचारात्मक उपायों को शुरू करने और लागू करने की जरूरत होगी, ताकि वित्तीय स्वास्थ्य को सुधारा जा सके।
विज्ञापन
केंद्रीय बैंक ने इस बात पर भी जोर दिया कि पीसीए ढांचा आरबीआई को निर्धारित सुधारात्मक कार्रवाइयों के अलावा, किसी भी समय कोई अन्य कार्रवाई करने से नहीं रोकता है।
विज्ञापन
संशोधित ढांचे के अनुसार, पूंजी, परिसंपत्ति गुणवत्ता और उत्तोलन के लिए संकेतक सीआरएआर / सामान्य इक्विटी टियर 1 अनुपात, शुद्ध एनपीए अनुपात और टियर 1 उत्तोलन अनुपात होंगे।