फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI imposes penalty on ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank for violation of norms

RBI: आरबीआई ने आईसीआईसीआई और कोटक महिंद्रा बैंक पर की बड़ी कार्रवाई, लगाया 16 करोड़ रुपये का जुर्माना

Tue, 17 Oct 2023 06:50 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 17 Oct 2023 06:50 PM IST
सार

RBI: निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक पर यह जुर्माना 'ऋण और अग्रिम-सांविधिक और अन्य प्रतिबंधों' और 'वाणिज्यिक बैंकों और चुनिंदा वित्तीय संस्थाओं द्वारा धोखाधड़ी वर्गीकरण और रिपोर्टिंग' से संबंधित मानदंडों के उल्लंघन के लिए लगाया गया है। 
 

विज्ञापन
RBI imposes penalty on ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank for violation of norms
आरबीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक ने नियामकीय नियमों का पालन नहीं करने के मामले में आईसीआईसीआई और कोटक महिंद्रा बैंक पर कार्रवाई की है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को बताया कि आईसीआईसीआई बैंक पर 12.19 करोड़ जबकि कोटक महिंद्रा बैंक पर 3.95 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। 

विज्ञापन


कार्रवाई के लिए केंद्रीय बैंक ने बताया ये कारण
निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक पर यह जुर्माना 'ऋण और अग्रिम-सांविधिक और अन्य प्रतिबंधों' और 'वाणिज्यिक बैंकों और चुनिंदा वित्तीय संस्थाओं द्वारा धोखाधड़ी वर्गीकरण और रिपोर्टिंग' से संबंधित मानदंडों के उल्लंघन के लिए लगाया गया है। 
विज्ञापन


नियामकीय अनुपालन में गड़बड़ियों के कारण लगा जुर्माना
एक अन्य बयान में रिजर्व बैंक ने कहा कि कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड पर यह जुर्माना 'बैंकों द्वारा वित्तीय सेवाओं की आउटसोर्सिंग में जोखिम प्रबंधन और आचार संहिता', 'बैंकों द्वारा लगाए गए वसूली एजेंटों', 'बैंकों में ग्राहक सेवा' और 'ऋण और अग्रिम- वैधानिक और अन्य प्रतिबंधों' से संबंधित निर्देशों के उल्लंघन के लिए लगाया गया है। आरबीआई ने कहा कि दोनों मामलों में जुर्माना नियामकीय अनुपालन में कमियों पर आधारित है। इसका उद्देश्य बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर सवाल उठाना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed