फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI governor alerts bank chiefs amid concerns of global recession

RBI: ग्लोबल मंदी की चिंताओं के बीच आरबीआई गवर्नर ने बैंक प्रमुखों को दी सलाह, बोले- 'सतर्क रहें'

Thu, 17 Nov 2022 10:25 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 17 Nov 2022 10:25 AM IST
सार

RBI: बैठक के दौरान गवर्नर दास ने कोरोना संकट के प्रभावों और  वित्तीय बाजार में उथल-पुथल के बावजूद आर्थिक विकास में योगदान देन के लिए बैंकों के भूमिका की सराहना की। दास ने आगे कहा कि चुनौतियों के बावजूद, भारतीय बैंकिंग क्षेत्र लचीला बना हुआ है और विभिन्न पैरामीटर्स के तहत अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार कर रहा है।

विज्ञापन
RBI governor alerts bank chiefs amid concerns of global recession
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और कुछ निजी क्षेत्र के बैंकों के प्रबंध निदेशकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक की। केंद्रीय बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बैठक में डिप्टी गवर्नर एमके जैन के साथ आरबीआई के कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

विज्ञापन


बैठक के दौरान गवर्नर दास ने कोरोना संकट के प्रभावों और  वित्तीय बाजार में उथल-पुथल के बावजूद आर्थिक विकास में योगदान देन के लिए बैंकों के भूमिका की सराहना की। दास ने आगे कहा कि चुनौतियों के बावजूद, भारतीय बैंकिंग क्षेत्र लचीला बना हुआ है और विभिन्न पैरामीटर्स के तहत अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार कर रहा है।

विज्ञापन

आरबीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैंकों को सलाह दी है कि वे वैश्विक मंदी की आशंकाओं के बीच उभरती व्यापक आर्थिक स्थिति पर नजर रखें। वे सक्रिय रूप से इस बात पर काम करें कि उनके बैलेंस शीट पर प्रतिकूल परिस्थतियों का प्रभाव कम से कम पड़े और वित्तीय स्थिरता जोखिम रहित हो। इसे सुनिश्चित करने के लिए वे सतर्क रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान क्रेडिट ग्रोथ, एसेट क्वालिटी, आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश, नए युग के टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस को अपनाने और डिजिटल बैंकिंग इकाइयों के कामकाज की तुलना में डिपॉजिट में धीमी वृद्धि से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed