{"_id":"66fb433d44bb159be3040b03","slug":"rbi-found-irregularities-loans-being-given-in-partnership-with-fintech-companies-and-business-correspondents-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI: सोने के एवज में दिए जा रहे कर्ज में भारी हेराफेरी, दिशानिर्देशों का अनुपालन न करने पर आरबीआई गंभीर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
RBI: सोने के एवज में दिए जा रहे कर्ज में भारी हेराफेरी, दिशानिर्देशों का अनुपालन न करने पर आरबीआई गंभीर
Tue, 01 Oct 2024 06:03 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:03 AM IST
सार
भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने सोमवार को कहा, कई संस्थानों में अनियमितता को हमने देखा है। हमारी हालिया समीक्षा में सोने के आभूषणों को गिरवी रखकर लोन देने के संबंध में कई कमियां सामने आईं हैं। प्रमुख कमियां जो पाईं गईं, उनमें ऋणों की सोर्सिंग और मूल्यांकन है।
विज्ञापन
आरबीआई
- फोटो : ANI
विस्तार
सोने के एवज में दिए जा रहे कर्ज में जमकर हेराफेरी हो रही है। भारतीय रिजर्व बैंक को फिनटेक कंपनियों और व्यापार संवाददाताओं (बिजनेस करेस्पांडेंट) के साथ साझेदारी में दिए जा रहे कर्ज में गड़बड़ी मिली है। इसने कहा, इस तरह की गतिविधियों पर कार्रवाई हो। साथ ही, नीतियों और कर्ज के पोर्टफोलियो की समीक्षा भी की जाए।
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने सोमवार को कहा, कई संस्थानों में अनियमितता को हमने देखा है। हमारी हालिया समीक्षा में सोने के आभूषणों को गिरवी रखकर लोन देने के संबंध में कई कमियां सामने आईं हैं। प्रमुख कमियां जो पाईं गईं, उनमें ऋणों की सोर्सिंग और मूल्यांकन है। तीसरी पार्टी जो कर्ज रखे जाने वाले सोने का मूल्यांकन करती है, वहां भी हेरफेर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राहक की मौजूदगी के बिना गहनों का मूल्यांकन
केंद्रीय बैंक ने कहा, ग्राहक की उपस्थिति के बिना सोने का मूल्यांकन हो रहा है। गिरवी रखे जाने पर ड्यू डिलिजेंस सही नहीं हो रहा है। कर्ज की अंतिम प्रक्रिया तक सही निगरानी नहीं हो रही है। सोने के आभूषणों की नीलामी के दौरान पारदर्शिता में कमी है। अगर कोई ग्राहक कर्ज भरने में चूक जाता है, तो वहां भी प्रक्रिया का पालन नहीं हो रहा है। कर्ज-मूल्य अनुुपात में भी गड़बड़ी हो रही है। बिजनेस करेस्पांडेंट खुद मूल्यांकन कर रहे हैं। सोने को ले जाने में असुरक्षित परिवहन का उपयोग हो रहा है। केवाईसी अनुपालन में भी कमी है।