{"_id":"62cc2be3303007264b0637a3","slug":"rbi-decision-rbi-s-decision-import-export-can-also-be-settled-in-indian-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI Decision: आरबीआई का फैसला, भारतीय रुपयों में भी हो सकेगा आयात-निर्यात का निपटारा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
RBI Decision: आरबीआई का फैसला, भारतीय रुपयों में भी हो सकेगा आयात-निर्यात का निपटारा
Mon, 11 Jul 2022 07:27 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Mon, 11 Jul 2022 07:27 PM IST
सार
सोमवार को आरबीआई की ओर से जारी एक रिलीज में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय व्यापर में भारतीय निर्यात को बढ़ावा देने कारोबार का सेटलमेंट रुपये में करने का भी फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
RBI Admit Card 2022
- फोटो : Social Media
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 11 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले हर कारोबार को रुपये में निपटारे की अतिरिक्त व्यवस्था की नींव रखी है।
विज्ञापन
सोमवार को आरबीआई की ओर से जारी एक रिलीज में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय व्यापर में भारतीय निर्यात को बढ़ावा देने और कारोबार में रुपये में लोगों की दिलचस्पी को सपोर्ट देने के लिए अंतरराष्ट्रीय कारोबार का सेटलमेंट रुपये में करने का भी फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
यह एक अतिरिक्त व्यवस्था के रूप में अंतरराष्ट्रीय कारोबार के तहत होने वाले आयात और निर्यात से जुड़े इनवॉयसिंग, भुगतान और सेटलमेंट में व्यवहार में लाया जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से कहा इस व्यवस्था को लागू करने से पहले एडी बैंको को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुंबई स्थित फॉरेन एक्सचेंज डिपार्टमेंट से इजाजत लेनी होगी। माना जा रहा है कि आरबीआई के इस कदम से देश आयात-निर्यात करने वाले कारोबारियों को खासा लाभ पहुंचेगा। अब वे अपनी डील को भारतीय मुद्रा में भी सेटल कर पाने में सक्षम होंगे।