फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI cancels licence of Sarjeraodada Naik Shirala Sahakari Bank in maharastra know big reason here

आरबीआई का डंडा: महाराष्ट्र की इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, केंद्रीय बैंक ने बताई ये बड़ी बड़ी वजह

Thu, 03 Mar 2022 10:12 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 03 Mar 2022 10:12 AM IST
सार

Sarjeraodada Naik Sahakari Bank Licence Canceled: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के सांगली में स्थित सरजेरोदादा नाइक शिराला सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक के पास पर्याप्त पूंजी न होने और कमाई की संभावनाएं कम होने के कारण यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
RBI cancels licence of Sarjeraodada Naik Shirala Sahakari Bank in maharastra know big reason here
आरबीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र की एक सहकारी बैंक पर बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय बैंक ने सांगली स्थित सरजेरोदादा नाइक शिराला सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है। एक बयान जारी कर आरबीआई की ओर से कहा गया है कि बुधवार का कारोबारी दिन खत्म होने के बाद आज गुरुवार से इसके बैंकिंग कारोबार पर रोक लगा दी गई है।  

विज्ञापन


इसलिए की गई कार्रवाई
सहकारी बैंक पर की गई इस कार्रवाई का कारण बताते हुए बयान में कहा गया कि सरजेरोदादा नाइक शिराला सहकारी बैंक के पास पर्याप्त पूंजी न होने और कमाई की संभावनाएं कम होने के कारण यह कदम उठाया गया है। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में सहकारिता आयुक्त और सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार से भी बैंक को बंद करने और कर्जदारों के लिए एक लिक्विडेटर नियुक्त करने का आदेश जारी करने का अनुरोध किया है। 
विज्ञापन


लगातार सख्त हो रहा आरबीआई
बता दें कि नियमों का उल्लंघन करने के मामले में बैंकों पर आरबीआई का रुख सख्त होता जा रहा है। बीते दिनों रिजर्व बैंक ने तीन सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया था। अनुपालन नियमों में कमियों को लेकर एक छत्तीसगढ़ और दो मध्यप्रदेश की सहकारी बैंकों पर आरबीआई ने करीब 5 लाख रुवये से ज्यादा का जुर्माना ठोका था। इसके अलावा फरवरी महीने में भी आरबीआई ने तमिलनाडु के दो और जम्मू-कश्मीर के एक पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed