फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI bulletin claim: GDP out of pressure, ready for faster growth, Indian Economy

आरबीआई का बुलेटिन में दावा: जीडीपी दबाव से बाहर, तेज विकास दर के लिए तैयार

Fri, 17 Sep 2021 07:45 AM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 17 Sep 2021 07:45 AM IST
सार

रिजर्व बैंक के बुलेटिन में कहा गया है कि औद्योगिक उत्पादन और आपूर्ति दोनों मोर्चे पर तेज सुधार दिख रहा है। ऐसे में कोरोना काल के बीच इसे अर्थव्यवस्था में स्थिरता के संकेत कहा जा सकता है।

विज्ञापन
RBI bulletin claim: GDP out of pressure, ready for faster growth, Indian Economy
आरबीआई - फोटो : pixabay

विस्तार

संक्रमण की दूसरी लहर के दबाव से अर्थव्यवस्था पूरी तरह बाहर आ चुकी है। उत्पादन से आपूर्ति तक तेज सुधारों के बूते विकास दर अब रफ्तार पकड़ने को तैयार है। रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को जारी बुलेटिन में अर्थव्यवस्था के बड़े सुधारों का दावा किया। आरबीआई ने 2021-22 में 9.5 फीसदी की विकास दर का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


आरबीआई ने सितंबर महीने के बुलेटिन में बताया कि अप्रैल में संक्रमण की दूसरी लहर के बाद युद्धस्तर की तैयारियों और सरकार के उठाए कदमों से हम दबाव को पीछे छोड़ने में कामयाब रहे। मांग में भी लगातार सुधार आ रहा है, जबकि आपूर्ति के मोर्चे पर औद्योगिक उत्पादन व बुनियादी उद्योगों के प्रदर्शन में मजबूती आई है। सेवा क्षेत्र भी विस्तार की राह पर है, जो अर्थव्यवस्था में आ रही स्थिरता को दर्शाता है।
विज्ञापन


सात बड़ी चुनौतियों से निपटना जरूरी

  • 2016 में नोटबंदी और 2017 में जीएसटी से जूझ रहे एमएसएमई का बाजार बड़े उद्योग हथिया रहे हैं।
  • पिछले दो साल में हुए घाटे की भरपाई करना बड़ी चुनौती है।
  • वी आकार के सुधार को कोविड पूर्व स्तर तक ले जाना ही काफी नहीं होगा। 8% विकास दर के लिए कई स्तरों पर काम करना होगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की खाई बढ़ रही है। सामाजिक सुरक्षा के बिना पूर्ण सुधार संभव नहीं।
  • केंद्रीय बैंकों ने ब्याज दरें काफी नीचे रखी हैं, इससे जमाकर्ताओं को नुकसान उठाना पड़ रहा।
  • अफगानिस्तान के राजनीतिक संकट का आर्थिक असर भी हो सकता है।
  • त्योहारों से पहले अनाज के दाम स्थिर रखना बेहद जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed