{"_id":"6555e67dad20d1045305bc6d","slug":"rbi-approves-appointment-of-isha-ambani-anshuman-thakur-hitesh-sethia-as-directors-of-jio-financial-services-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jio Financial: आरबीआई ने ईशा अंबानी, अंशुमन ठाकुर और हितेश कुमार सेठिया की नियुक्ति को मंजूरी दी, कही यह बात","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Jio Financial: आरबीआई ने ईशा अंबानी, अंशुमन ठाकुर और हितेश कुमार सेठिया की नियुक्ति को मंजूरी दी, कही यह बात
Thu, 16 Nov 2023 03:55 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 16 Nov 2023 03:55 PM IST
सार
Jio Financial Services: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरबीआई की ओर से कंपनी को जारी चिट्ठी में कहा गया गया है कि यह मंजूरी इस पत्र की तारीख से केवल छह महीने के लिए वैध है।
विज्ञापन
ईशा अंबानी।
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ईशा अंबानी, अंशुमन ठाकुर और हितेश कुमार सेठिया को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के निदेशक के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय बैंक ने 15 नवंबर को इन नियुक्तियों को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने बीएसई और एनएसई को बताया है कि आरबीआई की ओर से कंपनी को जारी चिट्ठी में कहा गया गया है कि यह मंजूरी पत्र की तारीख से केवल छह महीने के लिए वैध है। यदि कंपनी इस समय सीमा के भीतर प्रस्ताव को लागू करने में विफल रहती है, तो उसे परिवर्तन को लागू करने में विफल रहने के कारणों के साथ फिर से आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
कंपनी की ओर से शेयर बाजार को भेजी गई जानकारी
विज्ञापन