फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI Aim to increase e-rupee transactions to 10 lakh per day Deputy Governor T Rabi Sankar business news hindi

RBI: इस साल के अंत तक ई-रूपी से हर दिन 10 लाख लेनदेन का लक्ष्य, पढ़ें व्यापार की प्रमुख खबरें

Wed, 12 Jul 2023 07:47 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 12 Jul 2023 07:47 AM IST
सार

केंद्रीय बैंक ने पिछले साल नवंबर में सीबीडीसी को लॉन्च किया था। इस साल अप्रैल अंत तक इसके यूजर्स की संख्या सिर्फ एक लाख थी।

विज्ञापन
RBI Aim to increase e-rupee transactions to 10 lakh per day Deputy Governor T Rabi Sankar business news hindi
RBI - फोटो : Social Media

विस्तार

आरबीआई ने इस साल के अंत तक केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) से हर दिन लेनदेन को बढ़ाकर 10 लाख करने का लक्ष्य रखा है। अभी देश में ई-रूपी के जरिए प्रतिदिन करीब 5,000 से 10,000 लेनदेन होते हैं। केंद्रीय बैंक के डिप्टी गवर्नर टी रबि शंकर ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान में सीबीडीसी का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 13 लाख है। इनमें तीन लाख मर्चेंट हैं। रबि शंकर ने कहा कि यूपीआई लेनदेन की संख्या को देखते हुए ई-रूपी के जरिये लेनदेन को हर दिन 10 लाख तक पहुंचाना मुश्किल काम नहीं है। केंद्रीय बैंक ने पिछले साल नवंबर में सीबीडीसी को लॉन्च किया था। इस साल अप्रैल अंत तक इसके यूजर्स की संख्या सिर्फ एक लाख थी।
विज्ञापन


वैश्विक अनिश्चितता के बीच सतर्क रहें बैंक...
आरबीआई गवर्नर शक्तिकान्त दास ने मंगलवार को बैंकों से कॉरपोरेट संचालन व्यवस्था को मजबूत करते हुए वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सतर्क रहने को कहा। दास ने सरकारी और निजी बैंकों के एमडी-सीईओ के साथ बैठक में कहा, प्रतिकूल हालात के बावजूद घरेलू बैंकों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-बांग्लादेश के बीच रुपये में कारोबार शुरू
इधर, भारत और बांग्लादेश ने रुपये में कारोबार शुरू किया है। इससे अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही, क्षेत्रीय मुद्राओं व कारोबार में मजबूती मिलेगी। यह पहली बार है, जब बांग्लादेश ने डॉलर के अलावा दूसरी मुद्रा में विदेश में कारोबार शुरू किया है। बांग्लादेश के गवर्नर अब्दुर रौफ तालुकदेर ने बताया, अब कारोबार का रुपये में भी निपटान किया जा सकता है। यह दोनों देशों के आर्थिक सहयोग के लिए फायदेमंद होगा। इससे दोनों देशों के बीच लेनदेन की लागत भी कम होगी और सितंबर से रुपया व बांग्लादेशी मुद्रा टका का कार्ड भी पेश किया जाएगा। शुरुआती चरण में कारोबार रुपये में होगा और बाद में इसे बांग्लादेशी मुद्रा में भी शुरू किया जाएगा। दोनों देशों के बैंकों ने नोस्ट्रो खाता खोलने की भी मंजूरी दे दी है।

15 फीसदी तक बढ़ सकती है प्रिंट मीडिया की कमाई
विज्ञापनों पर अधिक खर्च से प्रिंट मीडिया की कमाई चालू वित्त वर्ष में 13-15% बढ़कर 30,000 करोड़ पहुंच सकती है। महामारी के कारण प्रिंट मीडिया की आय 2020-21 में 40 फीसदी गिर गई थी। हालांकि, बाद में इसमें तेजी आई और 2021-22 में इसकी कमाई 25 फीसदी एवं 2022-23 में 15 फीसदी बढ़ गई। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा, प्रिंट मीडिया कंपनियों की आय में 70 फीसदी योगदान विज्ञापनों का है, जबकि 30 फीसदी ग्राहकों का। प्रमुख क्षेत्रों की कंपनियों के विज्ञापन पर अधिक खर्च और विधानसभा एवं अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए सरकार के विज्ञापन खर्च में तेजी की उम्मीद है।

दो करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न भरे गए
आकलन वर्ष 2023-24 के लिए 11 जुलाई तक दो करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न भरे जा चुके हैं। आयकर विभाग ने मंगलवार को ट्वीट में बताया, पिछले साल के मुकाबले यह आंकड़ा इस वर्ष नौ दिन पहले हासिल किया गया है। पिछले साल 20 जुलाई तक दो करोड़ रिटर्न भरे गए थे।

दफ्तर में बैठकर काम करने वालों की भर्ती बढ़ी
दफ्तर में बैठकर काम करने वाले कर्मचारियों की नियुक्ति जून में मासिक आधार पर दो फीसदी बढ़ी है। हालांकि, सालाना आधार पर तीन फीसदी गिरावट आई है। फाउंडइट के मुताबिक, मासिक आधार पर चिकित्सा क्षेत्र में भर्तियों में 11 फीसदी, उत्पादन-विनिर्माण में 5 फीसदी की वृद्धि हुई है।


देश का कच्चा इस्पात उत्पादन 8.37% बढ़ा
देश का कच्चा इस्पात उत्पादन चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में सालाना आधार पर 8.37 फीसदी बढ़कर 3.36 करोड़ टन पर पहुंच गया। इस्पात उत्पादन में वृद्धि की यह रफ्तार चालू तिमाही में भी जारी रहेगी। 2022-23 की समान तिमाही में उत्पादन 3.10 करोड़ टन से कुछ अधिक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed