फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI 98.15 per cent of 2000 rupee notes returned Rs 6,577 cr worth such notes still with public

RBI: चलन से बाहर 2000 रुपए के नोट लेकर आरबीआई ने दिया बड़ा अपडेट, जानें कितने हजार करोड़ अभी तक नहीं हुए वापस

Mon, 03 Feb 2025 07:54 PM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 03 Feb 2025 07:54 PM IST
सार

RBI: आरबीआई की ओर जारी बयान में कहा गया है कि नोट वापस लेने की घोषणा के दिन कारोबार बंद होने के समय कुल 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2000 रुपये के नोट मौजूद थे।

विज्ञापन
RBI 98.15 per cent of 2000 rupee notes returned Rs 6,577 cr worth such notes still with public
दो हजार रुपये के नोट - फोटो : ANI

विस्तार

चलन से हटाए जा चुके 2000 रुपये को नोटों को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अहम अपडेट दिया है।  आरबीआई ने सोमवार को कहा कि चलन से हटाए जा चुके 2000 रुपये के 98.15 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुके हैं। लेकिन अभी भी 6,577 करोड़ रुपये की कीमत के नोट लोगों के पास हैं।  बता दें कि, आरबीआई ने 19 मई 2023 को 2000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने का एलान किया था। 
विज्ञापन


आरबीआई की ओर जारी बयान में कहा गया है कि नोट वापस लेने की घोषणा के दिन कारोबार बंद होने के समय कुल 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2000 रुपये के नोट मौजूद थे। 31 जनवरी  2025 यह घटकर 6,577 करोड़ रुपये रह गए हैं। इस तरह अब तक कुल 98.15 प्रतिशत वापस आ चुके हैं। 
विज्ञापन


रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोटों को जमा करने या बदलने की सुविधा सात अक्टूबर, 2023 तक सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध कराई थी। यह सुविधा अब भी रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में उपलब्ध है। आरबीआई के निर्गम कार्यालय 2000 रुपये के नोट स्वीकार कर रहे हैं। इसके अलावा लोग देश के किसी भी डाकघर के जरिये 2000 रुपये के नोट अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए आरबीआई के किसी भी जारीकर्ता कार्यालय में भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको यह बताते चलें कि, चलन से वापस लिए जाने के बावजूद 2000 रुपये के नोट वैध मुद्रा बने हुए हैं। 2000 रुपये के नोटों को नवंबर 2016 में तत्कालीन प्रचलित 1000 रुपये और 500 रुपये के नोटों को चलन से हटाए जाने के चलन में लाया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed