फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Raymond Nawaz rejected Gautam Singhania proposal to give compensation amount by forming a trust

Raymond: गौतम सिंघानिया के ट्रस्ट बनाकर क्षतिपूर्ति राशि देने का प्रस्ताव नवाज ने ठुकराया, 75% मांगा था हिस्सा

Thu, 23 Nov 2023 08:35 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 23 Nov 2023 08:35 AM IST
सार

सूट फैब्रिक के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक रेमंड के शेयरों में सातवें दिन भी गिरावट रही। कंपनी के चेयरमैन गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी के बीच विवाद से कंपनी की पूंजी में 18 करोड़ डॉलर की कमी आई है।

विज्ञापन
Raymond Nawaz rejected Gautam Singhania proposal to give compensation amount by forming a trust
Gautam Singhania and his Wife - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेमंड समूह के चेयरमैन गौतम सिंघानिया पत्नी नवाज मोदी से तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं। 32 साल पहले प्रेम विवाह करने वाली नवाज मोदी ने अलग होने के लिए संपत्ति में 75 फीसदी हिस्सेदारी की मांग की है। गौतम सिंघानिया ने ट्रस्ट बनाकर यह रकम देने पर रजामंदी जताई थी लेकिन इसके लिए नवाज तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन


गौतम के करीबी ने बताया कि शादीशुदा जीवन से अलग होने के लिए नवाज ने जो शर्त रखी थी, उससे गौतम सहमत थे। गौतम संपत्ति की 75 फीसदी रकम सिंघानिया फैमिली ट्रस्ट बनाकर स्थानांतरित करना चाहते थे। गौतम की मृत्यु के बाद यह रकम नवाज की हो जाती, लेकिन नवाज ने इसे मानने से इन्कार कर दिया है। 
विज्ञापन


पिटाई का आरोप नीता ने की मदद
नवाज ने पति गौतम पर उन्हें और बेटी को पीटने का आरोप लगाया है। उन्होंने मीडिया के सामने 10 सितंबर की सुबह की पिटाई से लेकर दीपावली की पार्टी में उन्हें आने से रोके जाने की कहानी बयां की है। नवाज ने दावा किया है कि मारपीट के बाद गौतम पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज नहीं होने देना चाहते थे, लेकिन रिलायंस फाउंडेशन की चेयरमैन नीता अंबानी और उनके बेटे अनंत अंबानी ने मदद की जिससे रिपोर्ट दर्ज करा सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेशकों के डूबे 18 करोड़ डॉलर
सूट फैब्रिक के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक रेमंड के शेयरों में सातवें दिन भी गिरावट रही। कंपनी के चेयरमैन गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी के बीच विवाद से कंपनी की पूंजी में 18 करोड़ डॉलर की कमी आई है। इस विवाद से निवेशकों में अनिश्चितता है, जिससे वे शेयरों की बिकवाली कर रहे हैं। रेमंड का शेयर 13 नवंबर के बाद से 12 फीसदी टूट चुका है। इसी दिन सिंघानिया ने पत्नी नवाज से अलग होने की घोषणा की थी। बुधवार को शेयर 4.4 फीसदी टूट गया, जो 25 अक्तूबर के बाद किसी एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट है। अंत में 3.77 फीसदी गिरकर 1,676 रुपये पर बंद हुआ।


नवाज ने अलग होने के लिए सिंघानिया की 1.4 अरब डॉलर की संपत्ति में 75 फीसदी हिस्सा मांगा है। ब्रोकरेज हाउसों का कहना है, नवाज कंपनी के बोर्ड में सदस्य हैं, इसलिए यह कॉरपोरेट गवर्नेंस का भी मुद्दा बन सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed