{"_id":"60f6a8638ebc3e6d5a7d0885","slug":"rakesh-jhunjhunwala-sold-154-crore-rupees-worth-of-tata-motors-share","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार: राकेश झुनझुनवाला ने पहली तिमाही में बेचे टाटा मोटर्स के 154 करोड़ के शेयर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
व्यापार: राकेश झुनझुनवाला ने पहली तिमाही में बेचे टाटा मोटर्स के 154 करोड़ के शेयर
Tue, 20 Jul 2021 04:31 PM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 20 Jul 2021 04:31 PM IST
सार
इस साल मार्च के अंत तक झुनझुनवाला के पास टाटा मोटर्स के 4.27 करोड़ शेयर थे। जून अंत तक यह संख्या 3.77 करोड़ रह गई। पिछले क्लोजिंग प्राइस के अनुसार उन्होंने 154.35 करोड़ रुपये कीमत के शेयर बेचे हैं। टाइटन के बाद राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियों में टाटा मोटर्स दूसरी सबसे बड़ी कंपनी थी।
विज्ञापन
राकेश झुनझुनवाला
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने टाटा मोटर्स के 50 लाख शेयर बेच दिए हैं। ताजा शेयरहोल्डिंग डाटा के अनुसार अब झुनझुनवाला की टाटा मोटर्स में हिस्सेदारी 1.14 फीसदी रह गई है। बता दें कि इस दौरान रिटेल निवेशकों ने भी टाटा मोटर्स में अपनी हिस्सेदारी कम की है। अब उनके 11.94 फीसदी शेयर हैं, जो मार्च के अंत में 12.92 फीसदी हुआ करते थे।
विज्ञापन
टाटा मोटर्स में सबसे बड़े घरेलू निवेशक एलआईसी ने भी अपनी हिस्सेदारी को 4.18 फीसदी से कम करके 4.03 फीसदी किया है। कुल मिलाकर बीमा कंपनियां अब इसमें 4.83 फीसदी की हिस्सेदार हैं जो पहले 5.80 फीसदी था। मंगलवार को मुंबई कारोबार में टाटा मोटर्स के शेयरों में 1.5 फीसदी की गिरावट आई, जिसके बाद इसकी कीमत 303.95 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने जून तिमाही में टाटा समूह की टाइटन कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम कर ली थी। एसइक्विटी के डाटा के अनुसार अब टाइटन में राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 3.97 फीसदी से घटकर 3.72 फीसदी हो गई है। वहीं इस कंपनी में Dy उनकी पत्नी की हिस्सेदारी 1.09 फीसदी है।
विज्ञापन
टाइटन के प्रबंधन को सुनाई थी खरी-खरी
राकेश झुनझुनवाला ने अप्रैल में टाइटन के प्रबंधन को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने पिछले वित्त वर्ष के लिए घोषित डिविडेंड और कंपनी की डिविडेंड पॉलिसी की कड़ी आलोचना की थी। तनिष्क ब्रांड के नाम से ज्वैलरी बनाने वाली इस कंपनी ने प्रति शेयर चार रुपये का डिविडेंड देने की घोषणा की थी।
तब झुनझुनवाला ने कहा था कि, एक शेयरहोल्डर के तौर पर मुझे गहरी निराशा हुई है। मुझे पता नहीं है कि इस कैश के साथ आप क्या करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि कंपनी के पास तीन हजार करोड़ रुपये हैं और उसका रेवेन्यू भी बढ़ रहा है। इसलिए निवेशकों को ज्यादा डिविडेंड देना चाहिए था।