{"_id":"61c35b60f45b1557503ca93a","slug":"rakesh-jhunjhunwala-s-investment-in-metro-brands-entry-in-the-stock-market-was-weak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Metro Brands: राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली मेट्रो ब्रांड्स की शेयर बाजार में एंट्री रही फीकी ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Metro Brands: राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली मेट्रो ब्रांड्स की शेयर बाजार में एंट्री रही फीकी
Wed, 22 Dec 2021 10:37 PM IST
Amit Mandal
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:37 PM IST
सार
लिस्टिंग के दिन कारोबार के अंत में मेट्रो ब्रांड्स के शेयर अपने इश्यू प्राइस से 1.33 फीसदी गिरकर 493 रुपये पर बंद हुआ।
विज्ञापन
राकेश झुनझुनवाला
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की निवेश वाली फुटवियर रिटेल कंपनी मेट्रो ब्रांड्स की शेयर बाजार में बुधवार को एंट्री फीकी रही। कमजोर लिस्टिंग की वजह से निवेशक पैसा नहीं बना सके। मेट्रो ब्रांड्स के शेयर 500 रुपये के इश्यू प्राइस की तुलना में 12.60 फीसदी गिरकर 437 रुपये पर लिस्ट हुए। इसका दाम 485-500 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।
विज्ञापन
रेखा झुनझुनवाला कंपनी की तीसरी सबसे बड़ी शेयरधारक
राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला कंपनी की तीसरी सबसे बड़ी शेयरधारक हैं, जिनके पास 14.73 फीसदी हिस्सेदारी है। फर्म का मार्केट कैप बढ़त के साथ 13,394 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन
लिस्टिंग के दिन कारोबार के अंत में मेट्रो ब्रांड्स के शेयर अपने इश्यू प्राइस से 1.33 फीसदी गिरकर 493 रुपये पर बंद हुआ। निवेशकों को लिस्टिंग के दिन निराश होना पड़ा. मेट्रो ब्रांड्स का आईपीओ 10 दिसंबर को ओपन हुआ था और 14 दिसंबर को बंद हुआ। यह आईपीओ 3.64 गुना सब्सक्राइब हुआ था। प्रमुख फुटवियर रिटेलर ने शेयर बिक्री के जरिए 1,368 करोड़ रुपये जुटाए। इससे पहले फर्म ने 9 दिसंबर को एंकर निवेशकों से 410 करोड़ रुपये से जुटाया था।
विज्ञापन
मेट्रो ब्रांड्स के देश भर में कुल 598 स्टोर्स हैं। मेट्रो ब्रांड ने 1955 में मुंबई में अपना पहला स्टोर खोला था। तब से पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सहित पूरे परिवार के लिए ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की एक बड़ी रिटेल चेन के तौर पर स्थापित हुआ है।