फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rakesh and Rekha Jhunjhunwala hike stake in Titan for first time since Dec 2019

शेयर मार्केट: झुनझुनवाला दंपती ने दिसंबर 2019 के बाद पहली बार टाइटन कंपनी में बढ़ाई हिस्सेदारी 

Thu, 21 Oct 2021 05:26 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Thu, 21 Oct 2021 05:26 PM IST
सार

गुरुवार को टाइटन के शेयर 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 2,401.95 रुपये पर बंद हुए। कंपनी में झुनझुनवाला दंपती की संयुक्त हिस्सेदारी 10,393 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
Rakesh and Rekha Jhunjhunwala hike stake in Titan for first time since Dec 2019
राकेश झुनझुनवाला - फोटो : ट्विटर

विस्तार

मशहूर निवेशक राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने 2019 के बाद पहली बार टाइटन कंपनी में अपने शेयर बढ़ाए हैं। इन दोनों ने सितंबर तिमाही में टाइटन कंपनी के शेयर 2019 की दिसंबर तिमाही के बाद पहली बार शुद्ध आधार पर खरीदे। शेयर मार्केट में द बिग बुल कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला ने सेल के भी शेयर खरीदे। 

विज्ञापन


राकेश झुनझुनवाला ने टाइटन में बढ़ाई हिस्सेदारी
राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा के साथ 30 सितंबर तक टाइटन कंपनी में 4.87 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जबकि 30 जून तक यह 4.81 प्रतिशत थी। रेखा ने सितंबर तिमाही में टाटा समूह की फर्म में अपनी हिस्सेदारी घटाकर 9,540,575 शेयर (1.07 प्रतिशत हिस्सेदारी) कर ली, जो जून तिमाही में 9,640,575 शेयर (1.09 प्रतिशत हिस्सेदारी) थी। राकेश झुनझुनवाला ने आभूषण निर्माण कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 33,760,395 शेयर (3.8 प्रतिशत) तक बढ़ा दी जो पहले 33,010,395 शेयर (3.72 प्रतिशत) थी। 
विज्ञापन


यह पहली बार था जब 2019 की दिसंबर तिमाही के बाद से दोनों की संयुक्त हिस्सेदारी कंपनी में बढ़ गई, तब उनके पास फर्म में 6.7 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। गुरुवार को टाइटन के शेयर 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 2,401.95 रुपये पर बंद हुए। कंपनी का मार्केट कैप 2,13,423.79 करोड़ रुपये आंका गया। कंपनी में झुनझुनवाला दंपती की संयुक्त हिस्सेदारी 10,393 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, जून तिमाही में सेल के शेयर खरीदकर राकेश ने सरकारी स्टील कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 1.39 प्रतिशत से बढ़ाकर 1.76 प्रतिशत कर दी। बीएसई पर यह शेयर 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 120.15 रुपये पर था। इस कंपनी में झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed