{"_id":"5e96fa3a8ebc3e72b0244359","slug":"rajnish-sbi-chairman-advice-for-real-estate-to-cope-up-with-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnish Kumar: SBI Chairman ने कोरोना से रियल एस्टेट उद्योग को उबारने के लिए दी सलाह","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Rajnish Kumar: SBI Chairman ने कोरोना से रियल एस्टेट उद्योग को उबारने के लिए दी सलाह
Wed, 15 Apr 2020 07:29 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 15 Apr 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई चेयरमैन रजनीश कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि रियल एस्टेट कंपनियां तैयार घरों को अधिक मुनाफे की आस में रोके रखने के बजाय उन्हें जल्दी बेचने और अपने कर्ज की किस्तें समय से निपटाते रहने पर ध्यान केंद्रित करें।
विज्ञापन
उन्होंने रियल एस्टेट कंपनियों के संगठन नारेडको के एक कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबोधित करते हुए कहा कि यदि रियल एस्टेट कंपनियों को बाजार में बने रहना है और सामान्य कारोबार को यथा संभव शीघ्र पटरी पर लौटना है, तो उन्हें कुछ चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्हें तैयार घरों को जल्दी बेचने, बैंक किस्तों के भुगतान में चूक से बचने तथा रियल एस्टेट क्षेत्र के बारे में आम धारणा बदलने पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
जितनी जल्दी हो सके, तैयार पड़ी आवासीय इकाइयों को बेचें
उन्होंने कहा, ‘‘जितनी जल्दी हो सके, तैयार पड़ी आवासीय इकाइयों को बेचें। हमें यह लग रहा था कि कीमतें चढ़ेंगी लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से ऐसा नहीं हो पा रहा है। एक समय था जब बाजार में ऐसे खरीदार थे, जो पहली बार घर खरीद रहे थे। तब बाजार में निवेशक भी थे और आपके पास पांच साल में निवेश को दो गुना कर लेने की संभावनाएं थीं। अब वह समय गुजर चुका है।’’
विज्ञापन
उद्योग को इन बातों पर देना चाहिए ध्यान
एसबीआई चेयरमैन ने कहा कि अब रियल एस्टेट उद्योग को लागत कम करने तथा निर्माण में लगने वाले समय में कमी लाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘यह देखिए कि हम निर्माण में लगने वाले समय को कैसे कम कर सकते हैं? हम निर्माण सामग्रियों के मामले में लागत कैसे कम रख सकते हैं?’’
बैंकिंग के मामले में दिया आश्वासन
वहीं बैंकिंग के मामले में उन्होंने आश्वासन दिया कि वृहद आर्थिक परिस्थितियों के हिसाब से ब्याज की दरों को कम-से-कम रखे जाने का प्रयास किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, हर किसी का प्रयास होना चाहिए कि आवास किफायती हो, निर्माण तेजी से हो और कीमत बढ़ने के अनुमान में उन्हें रोके रखे जाने के बजाय जल्दी से बेचा जा रहा हो।