Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   rajeev kumar appointed as new finance secretary in finance ministry

राजीव कुमार बने नए वित्त सचिव, सुभाष गर्ग के तबादले से रिक्त हुआ था पद

Tue, 30 Jul 2019 08:20 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 30 Jul 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
rajeev kumar appointed as new finance secretary in finance ministry
राजीव कुमार, वित्त सचिव - फोटो : Twitter

केंद्र सरकार ने वित्त मंत्रालय के वित्तीय मामलों के विभाग में तैनात सचिव राजीव कुमार को वित्त विभाग का नया सचिव नियुक्त कर दिया है। गौरतलब है कि सुभाष गर्ग का उर्जा मंत्रालय में तबादला करने के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


 

झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी

राजीव कुमार झारखंड कैडर से 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। फिलहाल वो वित्त मंत्रालय में ही वित्तीय सेवा विभाग के सचिव पद पर तैनात हैं। राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी सुभाष चंद्र गर्ग ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है। हालांकि उन्होंने इस बीच उर्जा मंत्रालय में सचिव का कार्यभार भी संभाल लिया है। माना जा रहा है कि मंत्रालय बदले जाने से वह खफा थे और इसी कारण उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों के अनुसार उन्हें तीन महीने तक या जब तक उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाता है तब तक उन्हें नोटिस अवधि में अपनी सेवा देनी होगी। गर्ग पहले वित्त मंत्रालय में सचिव के तौर पर कार्यरत थे लेकिन उनका तबादला ऊर्जा मंत्रालय में किया गया जो वित्त की तुलना में कमतर है।


सूत्रों का कहना है कि गर्ग का आवेदन इस समय प्रक्रियाधीन है।दिसंबर 2018 में वह वित्त सचिव बने थे।विनिवेश विभाग में सचिव अतानु चक्रवर्ती की नियुक्ति सुभाष चंद्र गर्ग की जगह पर की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed