फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways received requests from State Governments to run special trains to carry migrant workers

प्रवासी मजदूर, पर्यटक, छात्रों को वापस जाने की मिली इजाजत, राज्य सरकारों ने किया था अनुरोध

Fri, 01 May 2020 04:26 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 01 May 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Railways received requests from State Governments to run special trains to carry migrant workers
भारतीय रेल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

लॉकडाउन की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में लाखों प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं। गृह मंत्रालय ने आज दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों, पर्यटकों, छात्रों को जाने की इजाजत दी है। इन्हें रेलगाड़ियों से भी जाने की इजाजत दी गई है। राज्य व रेलवे बोर्ड इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने सभी राज्यों से कहा है कि ट्रकों, सामान ले जाने वाले वाहनों, खाली ट्रकों आदि के लिए किसी अलग पास की जरूरत नहीं होगी। हमारे सुरक्षाबल भी कोरोना वायरस से निपटने में मदद दे रहे हैं। 
विज्ञापन



राज्य सरकारों ने किया था विशेष ट्रेन चलाने का अनुरोध
राज्य सरकारों ने रेलवे से प्रवासी मजदूरों को वापस उनके निवास स्थान पर ले जाने के लिए अनुरोध किया था कि उनके लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएं। 

आज हुई थी अहम बैठक
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ लॉकडाउन की स्थिति पर एक अहम बैठक भी की। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गृह सचिव मौजूद हुए। लॉकडाउन के कारण फंसे लोगों को बाहर निकालने की रणनीति पर चर्चा हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों को निकालने के लिए बस के अलावा विशेष ट्रेन चलाने पर भी माथापच्ची हुई क्योंकि कई राज्यों ने महज बस से फंसे लोगों को निकालने में असमर्थता जताई। 

जल्द वापस लाए जाएंगे छात्र और प्रवासी श्रमिक: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि, 'मैं सभी छात्रों, प्रवासी श्रमिकों और अन्य लोगों को लॉकडाउन के बीच अन्य राज्यों में फंसे होने पर आश्वासन देता हूं कि हमारा प्रशासन जल्द ही आपसे संपर्क करेगा और राज्य में वापस आने में आपकी मदद करेगा। घबराएं नहीं।'

छत्तीसगढ़ के सीएम ने पीएम मोदी से की स्पेशल ट्रेन की मांग
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर लॉकडाउन के बीच दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को वापस लाने के लिए 'पॉइंट टू पॉइंट' स्पेशल ट्रेन की मांग की है। पत्र में लिखा गया है कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से पहले ही अनुरोध किया जा चुका है।

बिहार सरकार ने केंद्र से किया विशेष ट्रेन चलाने का अनुरोध
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रवासी मजदूरों के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक की। बिहार के मंत्री संजय झा ने कहा कि एक बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक और छात्र अन्य राज्यों में फंसे हुए हैं। हमने एक विशेष ट्रेन के लिए केंद्र से अनुरोध किया है। यदि बसों का उपयोग किया जाता है तो केवल एक तिहाई लोग ही आ पाएंगे। बिहार के लोग महाराष्ट्र, तमिलनाडु और अन्य स्थानों पर हैं। उन्हें सुरक्षित वापस लाना महत्वपूर्ण है।

तेलंगाना से झारखंड के लिए विशेष ट्रेन रवाना
मालूम हो कि तेलंगाना के लिंगमपल्ली में फंसे मजदूरों को लाने के लिए एक स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई है जो आज रात को झारखंड पहुंच जाएगी। लॉकडाउन शुरू होने के बाद से रेलवे ने पहली बार तेलंगाना के लिंगमपल्ली में फंसे 1,200 प्रवासियों को झारखंड के हटिया तक ले जाने के लिए विशेष ट्रेन चलाई। आरपीएफ के डीजी अरुण कुमार ने बताया, '24 बोगियों वाली यह ट्रेन शुक्रवार सुबह चार बजकर 50 मिनट पर रवाना हुई।' उन्होंने बताया कि यह प्रवासियों के लिए अब तक चलने वाली पहली ट्रेन है। संयोग से शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस भी है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed