{"_id":"62d4ea7b8747d22710245036","slug":"railways-has-decided-to-cancel-124-trains-must-check-the-list-before-traveling-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trains Cancelled:रेलवे ने 124 ट्रेनों को कैंसिल करने का लिया है फैसला, यात्रा से पहले जरूर चेक करें लिस्ट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Trains Cancelled:रेलवे ने 124 ट्रेनों को कैंसिल करने का लिया है फैसला, यात्रा से पहले जरूर चेक करें लिस्ट
Mon, 18 Jul 2022 10:40 AM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Mon, 18 Jul 2022 10:40 AM IST
सार
रेलवे ने सोमवार को 124 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इन ट्रनों में पैसेजर, मेल और एक्सप्रेस हर तरह की ट्रेनें शामिल है। अगर आप भी ट्रेन में सफर करने वाले हैं तो इन लिस्ट को देखकर इतना चेक जरूर कर लें कि कहीं आपकी ट्रेन भी तो कैसिल नहीं हो गई है।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेलवे की नेशनल ट्रेन एन्क्वायरी सिस्टम (NTES) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार सोमवार को 124 ट्रेनों को पूरी तरह से जबकि 22 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द कर दिया। कैंसिल होने वाली वाली ट्रेनों में दिल्ली और यूपी समेत देश के कई रूटों पर चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन
रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर 18 जुलाई को सुबह 9 बजे तक के अपडेट के मुताबिक 11 ट्रेनों की टाइमिंग बदली गई है, जबकि 22 ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि भारतीय रेलवे की ओर से हर रोज कैंसिल या संशोधित रूट वाली ट्रेनों की लिस्ट जारी की जाती है। इस लिस्ट में अलग-अलग कारणों से कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
ऐसे में अगर आपको ट्रेन में सफर करना है तो आप भी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावे आप NTES मोबाइल ऐप पर जाकर भी कैसिंल ट्रेनों, उनके रूट डायवर्ट और रिशेड्यूलिंग की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
रेलवे की 18 जुलाई के लिए कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट देखने के लिए आप इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।