फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   railways abolishes flexi fare from humsafar train sleeper coaches, reduces tatkal ticket charges

खुशखबरः रेलवे ने हमसफर रेलगाड़ियों से फ्लेक्सी फेयर हटाया, तत्काल टिकट भी हुआ सस्ता

Fri, 13 Sep 2019 06:24 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 13 Sep 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
railways abolishes flexi fare from humsafar train sleeper coaches, reduces tatkal ticket charges
- फोटो : अमर उजाला

यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए रेलवे ने अपनी प्रीमियम हमसफर रेलगाड़ियों के शयनयान कोच से फ्लेक्सी फेयर योजना को हटा दिया है। इन रेलगाड़ियों में शयनयान श्रेणी के कोच लगाने का भी निर्णय किया है। अभी तक इस ट्रेन में केवल एसी कोच होते थे। यह जानकारी शुक्रवार को रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

विज्ञापन

घटाया तत्काल टिकट का किराया 

अधिकारी ने बताया कि यह राहत 35 जोड़ी हमसफर रेलगाड़ियों के लिए है जिनमें फिलहाल केवल एसी- तीन श्रेणी के कोच लगे होते हैं। अधिकारी ने कहा कि हमसफर रेलगाड़ियों में तत्काल टिकट किराया भी घटाया गया है। इनकी कीमत अब मूल किराये के 1.5 गुना की बजाए 1.3 गुना होगी।

विज्ञापन

इस ट्रेन से होगी शुरुआत

इलाहाबाद से दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। यह देश की पहली ऐसी हमसफर श्रेणी की ट्रेन हो गई है जिसमें फ्लेक्सी और नॉन फ्लेक्सी दोनों ही लागू है। शुक्रवार 13 सितंबर से इलाहाबाद हमसफर एक्सप्रेस का संचालन दिल्ली के प्रतिदिन शुरू हो जाएगा। प्रयागराज एक्सप्रेस के बाद यह इलाहाबाद जंक्शन से शुरू होने वाली यह दूसरी ऐसी ट्रेन होगी जो हर रोज दिल्ली के लिए चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


हमसफर एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में तीन दिन ही आनंद विहार टर्मिनल तक के लिए होता था। दुरंतो बंद होने के बाद हमसफर तीन दिन आनंद विहार और चार दिन नई दिल्ली जाएगी। शुक्रवार को जब ट्रेन रवाना होगी तो इसमें पहली बार एसी थर्ड के साथ चार कोच स्लीपर श्रेणी के भी जोड़े जाएंगे। पहले ही सफर में हमसफर के स्लीपर में प्रतीक्षा सूची हो गई है। 

थर्ड एसी में लगेगा फ्लेक्सी फेयर

रेलवे ने इसके स्लीपर में फ्लेक्सी फेयर नहीं लगाया है। इस वजह से इलाहाबाद से आनंद विहार के लिए हमसफर का किराया 420 एवं नई दिल्ली के 425 रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि हमसफर के थर्ड एसी में फ्लेक्सी फेयर पहले की तरह अब भी रहेगा। इसका न्यूनतम किराया 1115 एवं अधिकतम किराया दिल्ली के लिए 1625 रुपये है।

दुरंतो के मुकाबले हमसफर में बढ़ गई 192 बर्थ

दुरंतो एक्सप्रेस के मुकाबले हमसफर एक्सप्रेस में कुल 192 बर्थ ज्यादा हो गई है। दुरंतो में सभी श्रेणी की कुल 1260 बर्थ थी। लेकिन हमसफर में यह संख्या 1472 हो गई है। हमसफर में 16 कोच थर्ड एसी के एवं चार कोच स्लीपर के रहेंगे। जबकि दुरंतो में स्लीपर के नौ, एसी थर्ड के पांच, एसी टू के तीन एवं एसी फर्स्ट का एक कोच था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed