{"_id":"63d91957e6685e38ae456c77","slug":"raids-income-tax-department-raids-cipla-and-ed-takes-action-against-srei-update-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raids: आयकर विभाग ने सिप्ला के ठिकानों पर मारा छापा, ईडी ने SREI के खिलाफ की कार्रवाई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Raids: आयकर विभाग ने सिप्ला के ठिकानों पर मारा छापा, ईडी ने SREI के खिलाफ की कार्रवाई
Tue, 31 Jan 2023 07:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 31 Jan 2023 07:07 PM IST
सार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी पर डॉक्टरों को अवैध तरीके से भुगतान, IT नियमों को तोड़ मरोड़ कर लाभ लेने सहित कर चोरी के आरोप लगे है। हालांकि कंपनी की ओर से इस छापेमारी को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
आयकर विभाग की कार्रवाई
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की सबसे पुरानी और प्रमुख दवा निर्माता कंपनी सिप्ला के खिलाफ आयकर विभाग ने कार्रवाई की है। आयकर विभाग की ये कार्रवाई कथित कर चोरी के मामले में हुई है। सूत्रों ने इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयकर विभाग ने सिप्ला के मुबंई स्थित मुख्यालय पर औचक छापा मारा। इस दौरान विभाग के कर्मचारियों ने कंपनी की बैलेंस शीट और अन्य व्यावसायिक दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी पर डॉक्टरों को अवैध तरीके से भुगतान, IT नियमों को तोड़ मरोड़ कर लाभ लेने सहित कर चोरी के आरोप लगे है। हालांकि कंपनी की ओर से इस छापेमारी को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
कंपनी ने पिछले सप्ताह एक नियामक फाइलिंग में बताया था कि अमेरिकी बाजार में मजबूत बिक्री के कारण दिसंबर 2022 को समाप्त तीसरी तिमाही में कंपनी को समेकित शुद्ध लाभ में सात प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए, कंपनी ने परिचालन से कुल राजस्व 5,810 करोड़ रुपये दर्ज किया, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 5,479 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सिप्ला देश की अग्रणी दवा कंपनियों में से एक है। सिप्ला 65 चिकित्सीय श्रेणियों में 50 से अधिक खुराक रूपों में 1,500 से अधिक उत्पाद बनाती हैं।
ईडी ने श्रेई(SREI) के ठिकानों पर मारा छापा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को SREI की दो कंपनियों श्रेई इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड और श्रेई इक्विपमेंट फाइनेंस लिमिटेड के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ईडी के एक अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने शहर के अलीपुर इलाके में प्रवर्तकों के एक कार्यालय के अलावा टांगरा, हेस्टिंग्स और आनंदपुर में कथित रूप से कंपनी के अधिकारियों के एक आवास पर छापा मारा।
ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता के कुल नौ स्थानों पर तलाशी ली जा गई। ये कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं और अवैध लेन-देन को लेकर की गई। वहीं, श्रेई के एक प्रवक्ता ने इस पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि यह कोलकाता में ईडी की सामान्य कार्रवाई है।