{"_id":"6378e930805c1a22da44c94f","slug":"racist-sign-board-australia-post-refuses-to-take-photo-of-indians-for-passport-read-sign-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"Racism: ऑस्ट्रेलिया पोस्ट ने पासपोर्ट के लिए भारतीयों का फोटो लेने से मना किया, साइन बोर्ड पढ़ भड़के लोग","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Racism: ऑस्ट्रेलिया पोस्ट ने पासपोर्ट के लिए भारतीयों का फोटो लेने से मना किया, साइन बोर्ड पढ़ भड़के लोग
Sat, 19 Nov 2022 08:20 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Sat, 19 Nov 2022 08:20 PM IST
सार
Racist Sign Board: ऑस्ट्रेलिया स्थित एडिलेड पोस्ट ऑफिस के बाहर एक साइन बोर्ड पर लिखा था 'हमारे प्रकाश और फोटो पृष्ठभूमि की गुणवत्ता के कारण भारतीय तस्वीरें ना लें।' इस असुविधा के लिए हमें खेद हैं। साइन बोर्ड में भारतीयों को 120, ग्रीनफेल स्थित एक दूसरी जगह पर जाकर तस्वीरें लेने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया पोस्ट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया पोस्ट के ग्राहक उस समय हैरान रह गए जब शहर के एक स्थान उन्होंने लिखा देखा 'भारतीय तस्वीरें नहीं ले सकते'। एक अंदरूनी शहर एडिलेड पोस्ट ऑफिस के बाहर लगे साइन बोर्ड को पढ़कर सैकड़ों सैकड़ों लोगों ने से रेसिस्ट मानकर आक्रोषपूर्ण टिप्पणियां की। लेकिन इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया पोस्ट की ओर से कहा गया कि यह संदेश भेदभावपूर्ण नहीं था।
विज्ञापन
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया स्थित एडिलेड पोस्ट ऑफिस के बाहर एक साइन बोर्ड पर लिखा था 'हमारे प्रकाश और फोटो पृष्ठभूमि की गुणवत्ता के कारण हम भारतीय तस्वीरें ना ले सकते।' इस असुविधा के लिए हमें खेद हैं। साइन बोर्ड में भारतीयों को 120, ग्रीनफेल स्थित एक दूसरी जगह पर जाकर तस्वीरें लेने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब इस साइनबोर्ड की तस्वीरों सोशल मीडिया पर शेशर की गईं तो ऑस्ट्रेलिया पोस्ट के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों के अनुसार यह एक खास नागरिकता वाले लोगों को सेवाओं से मना करने का मामला है। एक व्यक्ति ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा- यह पागलपन है, वे ऐसा नहीं कर सकते हैं।
एक अन्य ने लिखा साइन बोर्ड लगाने से बेहतर होता वे लाइटिंग सही करवा देते। एक अन्य यूजर ने लिखा- 'अच्छा, तो सिर्फ भारतीयों के लिए पाबंदी, बाकी डॉर्क काम्प्लेक्शन के लोगों के लिए नहीं।'
मामले के तुल पकड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया पोस्ट की प्रवक्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'यह साइनबोर्ड बड़ी संख्या में भारतीय पासपोर्ट और वीजा आवेदनों के उनके साथ दिए गए फोटो के कारण रिजेक्ट होने का परिणाम है। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय तस्वीरों की स्वीकृति के लिए कुछ अलग नियम हैं और ऑस्ट्रेलिया पोस्ट उसके क्राइटेरिया को पूरा करने सक्षम नहीं है।
इस लिए लोगों को दूसरी जगह जाकर तस्वीर लेने की सलाह दी गई है। ऑस्ट्रेलिया पोस्ट की ओर से जारी एक बयान में यह भी गया है कि वे इस गलत संदर्भ वाले साइन बोर्ड के लिए माफी मांगते हैं। यह उनके कर्मचारियों ने बिना जरूरी स्वीकृति लिए लगा दिया था। जैसे ही यह मामला प्रकाश में आया, हमारी ओर से साइन बोर्ड को हटा दिया गया और संबंधित टीम सदस्य को ऐसा नहीं करने के लिए कहा गया।
हालांकि उक्त साइनबोर्ड में इस्तेमाल किए गए शब्द अक्षम्य हैं पर हम समझ सकते हैं कि भारतीय काउंसुलेट की ओर से बड़ी संख्या में वहां लिए गए पासपोर्ट फोटोज के रिजेक्ट होने के बाद यह साइन बोर्ड लगाया गया था। हमने भारतीय हाई कमीशन से संपर्क कर फोटोग्राफ्स से संबंधित मुद्दा उठाया है, ताकि हम लोगों को हो रही दिक्कतों को दूर कर सकें।