फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Race of billionaires Gautam Adani continues to dominate list of rich Mukesh Ambani left behind

अरबपतियों की रेस: अमीरों की सूची में गौतम अडानी का दबदबा जारी, लंबी छलांग मार निकले मुकेश अंबानी के आगे

Wed, 06 Apr 2022 04:12 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 06 Apr 2022 04:12 PM IST
सार

भारतीय उद्योगपति और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने लंबी छलांग मारते हुए नेटवर्थ के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। बुधवार को अडानी 112 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति के साथ सूची में नौैंवे पायदान पर पहुंच गए हैं, जबकि अंबानी दसवें नंबर पर हैं। 

विज्ञापन
Race of billionaires Gautam Adani continues to dominate list of rich Mukesh Ambani left behind
गौतम अडानी की संपत्ति तेजी से बढ़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की सूची में लंबे समय से भारतीय उद्योगपति रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी के बीच एक पायदान की जंग चल रही है। बुधवार को एक बार फिर लंबी छलांग लगाते हुए अडानी, अंबानी से आगे निकलते हुए सूची में नौंवे पायदान पर पहुंच गए। बुधवार को उनकी नेटवर्थ में 3.91 फीसदी का इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन


यहां पहुंची अडानी की नेटवर्थ
बीते कुछ समय से गौतम अडानी की संपत्ति तेज रफ्तार से बढ़ रही है। बीते दिनों आई एक रिपोर्ट में समाने आया था कि इस साल अब तक कमाई करने के मामले में गौतम अडानी ने एलन मस्क, जेफ बेजोस और बिल गेट्स जैसे अरबपतियों को भी पछाड़ दिया है। वहीं उनकी संपत्ति में अभी भी बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। फोर्ब्स और ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, बुधवार को भी उनकी दौलत में इजाफा हुआ और वह नेटवर्थ के मामले में रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी से एक पायदान आगे निकल गए। गौतम अडानी की नेटवर्थ करीब चार अरब डॉलर बढ़कर 112.1 अरब डॉलर पर पहुंच गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते महज दो दिनों के भीतर ही उन्होंने आठ अरब डॉलर या करीब 60 हजार करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। 
विज्ञापन


टॉप-10 में नौंवे पायदान पर 
इन दो दिनों में की गई कमाई की दम ही गौतम अडानी दुनिया की टॉप-10 अरबपतियों की सूची में आगे बढ़ते हुए नौंवे स्थान पर आ गए हैं। जबकि, रिलायंस के मुकेश अंबानी 100.1 अरब डॉलर की संप्पति के साथ दसवें स्थान पर हैं। उनकी दौलत में बुधवार को 1.4 अरब डॉलर की कमी आई है। नेटवर्थ के मामले में गौतम अडानी अब अमेरिका के लैरी एलिसन से भी आगे निकल गए हैं। एलिसन की संपत्ति घटकर 104 अरब डॉलर पर आ गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल उनकी नेटवर्थ में 31.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है, जो दूसरे शीर्ष अरबपतियों की तुलना में कहीं अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्क-बेजोस की दौलत घटी
इस बीच खबर लिखे जाने ते रियल टाइम सूची के अनुसार, टॉन 10 की सूची में पहले स्थान पर मौजूद दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की नेटवर्थ 12.8 अरब डॉलर की गिरावट आई। इसके बाद उनकी नेटवर्थ 290.3 अरब डॉलर रह गई। वहीं अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस 189.8 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे पायदान पर है, उनकी दौलत 4.3 अरब डॉलर घटी थी। इसके अलावा फ्रांसीसी अरबपति बर्नार्ड आरनॉल्ट 172.6 अरब डॉलर के साथ तीसरे और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स 135 अरब डॉलर के साथ चौथे स्थान पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed