फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Quickly settle works related to bank there will be no work for 11 days from 15 February 2022 see complete holidays list

Bank Holidays: जल्द निपटा लें बैंक से जुड़े काम, 15 फरवरी से 11 दिन बंद रहेंगी सेवाएं, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Wed, 09 Feb 2022 10:45 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 09 Feb 2022 10:45 AM IST
सार

Bank Holidays in February 2022: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से जारी छुट्टियों की सूची पर नजर डालें तो 15 फरवरी से अवकाश शुरू होंगे। इनमें गुरु रविदास जयंती, छत्रपति शिवाजी जयंती और  मोहम्मद हजरत अली के जन्मदिन के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 23 और 24 फरवरी को कर्चमारियों की हड़ताल के कारण भी बैंक ब्रांच में काम नहीं हो सकेगा। 

विज्ञापन
Quickly settle works related to bank there will be no work for 11 days from 15 February 2022 see complete holidays list
फरवरी मे बैंक हॉलिडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरवरी महीने में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे फौरन निपटा लें। क्योंकि अब महीने के बाकी बचे हुए दिनों में 11 दिन सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें दो दिन के लिए बैंक हड़ताल से बैंक में काम-काज नहीं होगा, जबकि बाकी दिनों में शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


15 फरवरी से शुरू होगा अवकाश
बैंक ब्रांच कब बंद रहेंगी ये उन उन ग्राहकों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है जिन्हें व्यक्तिगत रूप से बैंक में जाकर काम कराना हो। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से जारी छुट्टियों की सूची पर नजर डालें तो 15 फरवरी से अवकाश शुरू होंगे। इनमें गुरु रविदास जयंती, छत्रपति शिवाजी जयंती और  मोहम्मद हजरत अली के जन्मदिन के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 23 और 24 फरवरी को कर्चमारियों की हड़ताल के कारण भी बैंक ब्रांच में काम नहीं हो सकेगा। वहीं पांच दिन रविवार और शनिवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, वीकेंड पर भी ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चलती रहेंगी, जिससे ग्राहकों को राहत मिलती है। 
विज्ञापन


बैंक हड़ताल से सेवाएं होंगी प्रभावित
गौरतलब है कि बैंक कर्मचारी 23 और 24 फरवरी को एक बार फिर से हड़ताल करने वाले हैं। बैंक कर्मचारी सरकार की श्रमिक और जन विरोधी नीतियों को कारण बताते हुए हड़ताल करने वाले हैं। इस दो दिनी हड़ताल के लिए सेंट्रल ट्रेड यूनियन्स (सीटीयू) और अन्य संगठनों ने मिलकर 23 और 24 फरवरी बैंक हड़ताल करने का आह्वान किया है। इस हड़ताल में देश भर के सभी बैंकों के कर्मचारी शामिल होंगे। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ की केंद्रीय कमेटी ने भी इस हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यों में अलग-अलग होते हैं अवकाश
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने फरवरी में कई दिन बैंक के बंद होने का एलान अपनी सूची में किया है। हालांकि, ऑनलाइन मोड में बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे। राज्यों में अलग-अलग दिन त्योहार के कारण छुट्टी रहने वाली है। कई राज्यों और शहरों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं। दरअसल, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले त्योहारों पर भी निर्भर करती है।

इन तारीखों पर नहीं होगा काम-काज

तारीख कारण स्थान
15 फरवरी मोहम्मद हजरत अली/लुई-नागई-नी का जन्मदिन इम्फाल, कानपुर और लखनऊ
16 फरवरी गुरु रविदास जयंती चंडीगढ़
18 फरवरी डोलजात्रा कोलकाता
19 फरवरी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती बेलापुर, मुंबई और नागपुर
23 फरवरी बैंक हड़ताल सभी जगह
24 फरवरी बैंक हड़ताल सभी जगह
13, 20, 27 फरवरी रविवार सभी जगह
12, 26 फरवरी दूसरा-चौथा शनिवार सभी जगह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed