फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   QCI New Launching QR-coded mark of quality for labs, hospitals, MSMEs

QCI: क्यूआर कोड आधारित क्वालिटी मार्क लॉन्च, अब एक स्कैन में पता चलेगी अस्पतालों और प्रयोगशालाओं की सच्चाई

Wed, 24 Dec 2025 08:25 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 24 Dec 2025 08:25 PM IST
सार

क्यूसीआई ने अस्पतालों, लैब्स और एमएसएमई के लिए लॉन्च किया QR-कोडेड क्वालिटी मार्क। अब एक स्कैन में पहचानें असली और फर्जी सर्टिफिकेट। जानें 'क्वालिटी सेतु' और नए एक्रेडिटेशन प्लेटफॉर्म के बारे में।

विज्ञापन
QCI New Launching QR-coded mark of quality for labs, hospitals, MSMEs
QR कोड स्कैम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार ने बुधवार को एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन आने वाली भारतीय गुणवत्ता परिषद यानी क्यूसीआई ने प्रयोगशालाओं (Labs), अस्पतालों और छोटे व मझोले उद्योगों के लिए एक विशेष 'क्यूआर-कोडेड मार्क ऑफ क्वालिटी' लॉन्च किया है।

विज्ञापन


इस नई व्यवस्था का सीधा असर आम जनता और बाजार की पारदर्शिता पर पड़ेगा। QCI के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सशक्त बनाना है। अब तक बाजार में फर्जी या एक्सपायर हो चुके सर्टिफिकेट्स के सहारे चल रहे संस्थानों की पहचान करना मुश्किल था, लेकिन इस QR कोड व्यवस्था के लागू होने से 'फुल डिस्क्लोजर' (पूर्ण खुलासा) सुनिश्चित होगा। जैसे ही कोई नागरिक किसी संस्थान के सर्टिफिकेट पर लगे QR कोड को स्कैन करेगा, उसे तुरंत पता चल जाएगा कि उस लैब, अस्पताल या एमएसएमई यूनिट की मान्यता असली है या नहीं। यह कदम न केवल उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी से बचाएगा, बल्कि सही काम करने वाले संस्थानों की साख भी बढ़ाएगा।
विज्ञापन


पारदर्शिता के साथ-साथ जवाबदेही तय करने के लिए QCI ने 'क्वालिटी सेतु' (Quality Setu) नामक एक नया सिस्टम भी पेश किया है। यह एक सुरक्षित और टिकट-आधारित प्लेटफॉर्म है, जिसे शिकायतों के समयबद्ध निवारण के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका मतलब है कि अगर किसी को सेवाओं या गुणवत्ता को लेकर कोई शिकायत है, तो अब उसकी सुनवाई एक तय समय सीमा के भीतर होगी और उसे फीडबैक भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल इंडिया और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' की दिशा में आगे बढ़ते हुए, QCI ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा की है। अब तक एक्रेडिटेशन (मान्यता) प्राप्त करने के लिए संस्थानों को कई अलग-अलग पोर्टल्स के चक्कर काटने पड़ते थे। इस परेशानी को खत्म करते हुए जल्द ही एक 'सिंगल, पेपरलेस और मॉडर्न एक्रेडिटेशन प्लेटफॉर्म' लॉन्च किया जाएगा। यह 'वन-स्टॉप' प्लेटफॉर्म मौजूदा सभी अलग-अलग पोर्टल्स की जगह लेगा, जिससे पूरी प्रक्रिया कागज रहित और बेहद आसान हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed