{"_id":"63f05a0d7ffb1cd8b40cd400","slug":"qatar-lifted-sea-food-import-ban-from-india-it-was-imposed-due-to-this-reason-in-november-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Qatar Sea Food Ban: कतर ने भारत से फ्रोजेन सी फूड के आयात पर लगा बैन हटाया, जानें क्यों लगा था प्रतिबंध","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Qatar Sea Food Ban: कतर ने भारत से फ्रोजेन सी फूड के आयात पर लगा बैन हटाया, जानें क्यों लगा था प्रतिबंध
Sat, 18 Feb 2023 10:25 AM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Sat, 18 Feb 2023 10:25 AM IST
सार
Qatar Sea Food Ban: वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार कतर ने भारत से पहुंचे कुछ खेपों में विब्रियो कोलेरा (हैजा का कथित रूप) का पता चलने के बाद नवंबर 2022 में फीफा विश्व कप से ठीक पहले आयातित फ्रोजेन सीफूड अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था।
विज्ञापन
sea food
विस्तार
कतर ने भारत से फ्रोजेन सी फूड (जमे हुए समुद्री भोजन) के आयात पर लगाए गए अपने अस्थायी प्रतिबंध को हटा दिया है। इससे निर्यात बढ़ने और पश्चिम एशियाई देश के साथ द्विपक्षीय संबंधों में सुधार का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार कतर ने भारत से पहुंचे कुछ खेपों में विब्रियो कोलेरा (हैजा का कथित रूप) का पता चलने के बाद नवंबर 2022 में फीफा विश्व कप से ठीक पहले आयातित फ्रोजेन सीफूड अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था। कतर के अधिकारियों ने भारत को सूचित किया था कि प्रतिबंध अस्थायी था और उनके देश में पर्याप्त परीक्षण प्रयोगशालाओं की कमी के कारण ऐसा किया गया।
विज्ञापन