फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Q1 Results ICICI Bank Net profit zooms 40 per cent Kotak Mahindra Bank profit jump to 67 per cent

Q1 Results: आईसीआईसीआई का मुनाफा 40 प्रतिशत, कोटक बैंक का 67 फीसदी बढ़ा

Sun, 23 Jul 2023 05:32 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 23 Jul 2023 05:32 AM IST
सार

आईसीआईसीआई बैंक ने बताया, कुल आय बढ़कर 38,763 करोड़ और ब्याज आय बढ़कर 33,328 करोड़ रही है। बैंक का बुरा फंसा कर्ज (एनपीए) शुद्ध रूप से 0.7 फीसदी से घटकर 0.4 फीसदी रहा है। 
 

विज्ञापन
Q1 Results ICICI Bank Net profit zooms 40 per cent Kotak Mahindra Bank profit jump to 67 per cent
icici bank - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निजी क्षेत्र के दो दिग्गज बैंकों के अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में जबरदस्त वृद्धि हुई है। आईसीआईसीआई बैंक का फायदा 40 फीसदी बढ़कर 9,648 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, कोटक बैंक का लाभ 67 फीसदी बढ़कर 3,452 करोड़ रुपये रहा है।

विज्ञापन


आईसीआईसीआई बैंक ने बताया, कुल आय बढ़कर 38,763 करोड़ और ब्याज आय बढ़कर 33,328 करोड़ रही है। बैंक का बुरा फंसा कर्ज (एनपीए) शुद्ध रूप से 0.7 फीसदी से घटकर 0.4 फीसदी रहा है। सकल एनपीए 3.4 फीसदी से घटकर 2.7 फीसदी रहा है।
विज्ञापन


कोटक बैंक ने बताया, शुद्ध ब्याज आय 33 फीसदी की तेजी के साथ 6,234 करोड़ रही है। फीस और सेवाओं से आय 20 फीसदी बढ़कर 1,827 करोड़ रही है। कुल कर्ज 19 फीसदी बढ़कर 3.37 लाख करोड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यस बैंक का मुनाफा 10.3 फीसदी बढ़ा
यस बैंक का फायदा पहली तिमाही में 10.3 फीसदी बढ़कर 343 करोड़ रुपये रहा है। सकल एनपीए 13.4 फीसदी और शुद्ध एनपीए 2.4 फीसदी रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed