फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PwC Annual Global CEO Survey 86 percent CEO believe India economic growth will improve

PwC Survey: भारतीय अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक रुख से सीईओ उत्साहित, 86% कार्यकारी अधिकारी सुधार के लिए आशावादी

Sat, 20 Jan 2024 07:14 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, दावोस
एजेंसी, दावोस Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 20 Jan 2024 07:14 AM IST
सार

विश्व स्तर पर भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रति बनी सकारात्मक भावना के चलते देश के 70% सीईओ को उम्मीद है कि उनकी कंपनियां अगले तीन वर्ष में अच्छा प्रदर्शन करेंगी। इसके अलावा अल्पावधि में 62% अगले 12 माह में कंपनी की वृद्धि के प्रति आश्वस्त हैं, जबकि विश्व स्तर पर यह आंकड़ा 37% है।  

विज्ञापन
PwC Annual Global CEO Survey 86 percent CEO believe India economic growth will improve
दावोस डब्ल्यूईएफ वार्षिक बैठक - फोटो : Social Media

विस्तार

विश्व आर्थिक मंच के इतर शुक्रवार को प्राइस वाटर हाउस कूपर्स (पीडब्ल्यूसी) 27वें ग्लोबल सीईओ सर्वे की रिपोर्ट पेश की गई। इसमें बताया गया कि 86% भारतीय सीईओ देश की अर्थव्यवस्था में आने वाले एक वर्ष में और सुधार की उम्मीद कर रहे हैं। सर्वे में शीर्ष 79 कंपनियों के सीईओ शामिल हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, तमाम सीईओ का भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा गत वर्ष की तुलना में 30% ज्यादा बढ़ गया है।
विज्ञापन


सितंबर 2023 में भारत निवेश के लिए पसंदीदा जगहों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। इसे लेकर दुनियाभर की कंपनियों व उनके सीईओ में उत्साह है। विश्व स्तर पर भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रति बनी सकारात्मक भावना के चलते देश के 70% सीईओ को उम्मीद है कि उनकी कंपनियां अगले तीन वर्ष में अच्छा प्रदर्शन करेंगी। इसके अलावा अल्पावधि में 62% अगले 12 माह में कंपनी की वृद्धि के प्रति आश्वस्त हैं, जबकि विश्व स्तर पर यह आंकड़ा 37% है। भारत के सीईओ अगले 12 माह में मुद्रास्फीति, साइबर जोखिम व स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को शीर्ष तीन खतरों के रूप में पहचानते हैं।
विज्ञापन


भारत ने महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता के लिए वैश्विक गठबंधन स्थापित किया...
विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की 54वीं वार्षिक बैठक के तहत भारत ने महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए वैश्विक गठबंधन स्थापित किया। भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, हरदीप पुरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमापार भुगतान आसान होगा: दास
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, डिजिटल मुद्रा से सीमापार भुगतान आसान होगा। दास ने कहा कि केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके जरिये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लेनदेन आसान हो जाएगा। भारत कई देशों से इस संबंध समझौते कर रहा है।

इसी वर्ष आएगी भारत में बनी पहली चिप: वैष्णव
भारत में बनी पहली चिप इस साल दिसंबर तक दुनिया के सामने आ जाएगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका श्रेय पएम नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा, भारत में बहुत तेजी से सेमीकंडक्टर उद्योग विकसित हो रहा है। वैष्णव ने कहा, पीएम मोदी ने जनवरी 2022 में देश में पहली बार सेमीकंडक्टर नीति पेश की और दिसंबर 2024 में भारत में चिप उत्पादन शुरू होने जा रहा है। दावोस में हर कोई इस तेजी से हैरान दिखा।

10 हजार कंपनियों की भारत में रुचि: स्मृति
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बताया कि दावोस में 10 हजार से ज्यादा कंपनियों ने भारत में निवेश के अवसरों में रुचि दिखाई है। डब्ल्यूईएफ की वार्षिक बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं ईरानी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत में शुरू किए गए दुनिया के सबसे बड़े हाइड्रोजन उत्पादन अभियान में कंपनियां गहरी दिलचस्पी ले रही हैं। उनका भारत में जबरदस्त स्वागत किया गया है।


चीनी जोखिम से निवेश योजनाओं के केंद्र में भारत
जापानी कंपनी सनटोरी के सीईओ ताकेशी निनामी ने कहा, चीन में बढ़ते जोखिमों के चलते उनके लिए भारत निवेश योजनाओं के केंद्र में है। गत वर्ष चीन के नए जासूसी कानूनों ने विदेशी कंपनियों के लिए वहां कारोबार मुश्किल हो गया है। वे खुद चीन में विस्तार योजना बंद कर पोषक पेय पदार्थों के कारोबार के लिए भारत में साझेदार तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed