फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Pvt sector capex likely to dip 25 pc to Rs 4.88 lakh cr in FY26: Govt survey

Survey: वित्त वर्ष 2026 में निजी क्षेत्र का पूंजीगत व्यय घटेगा, 25% कम होकर ₹4.88 लाख करोड़ रहने की आशंका

Tue, 29 Apr 2025 07:56 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 29 Apr 2025 07:56 PM IST
सार

Survey: सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से कराए गए सर्वेक्षण के अनुसार, निजी कॉर्पोरेट क्षेत्र में वास्तविक पूंजीगत व्यय 2021-22 में 3.94 लाख करोड़ रुपये, 2022-23 में 5.72 लाख करोड़ रुपये और 2023-24 में 4.22 लाख करोड़ रुपये था। सर्वेक्षण में और क्या है, आइए जानें।

विज्ञापन
Pvt sector capex likely to dip 25 pc to Rs 4.88 lakh cr in FY26: Govt survey
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

निजी कॉरपोरेट क्षेत्र का प्रस्तावित पूंजीगत व्यय वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 25 प्रतिशत घटकर 4.88 लाख करोड़ रुपये रह जाने की आशंका है। वित्त वर्ष 2025 में यह राशि 6.56 लाख करोड़ रुपये थी। मंगलवार को जारी एक सरकारी सर्वे रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से नवंबर 2024 और जनवरी 2025 के बीच निजी क्षेत्र के पूंजीगत व्यय निवेश से जुड़े फॉरवर्ड-लुकिंग सर्वेक्षण के अनुसार, निजी कॉर्पोरेट क्षेत्र में वास्तविक पूंजीगत व्यय 2021-22 में 3.94 लाख करोड़ रुपये, 2022-23 में 5.72 लाख करोड़ रुपये और 2023-24 में 4.22 लाख करोड़ रुपये था।
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया किया कि कुल 2,172 उद्यमों ने उक्त समय के सभी पांच वर्षों के लिए पूर्ण जानकारी साझा की। जिससे एक पैनल बना। मंत्रालय ने कहा कि उद्यमों के इस पैनल से प्राप्त समेकित (अनवेटेड) पूंजीगत व्यय डेटा पांच वर्ष की अवधि में पूंजीगत व्यय प्रवृत्तियों के विश्लेषण के लिए एक विश्वसनीय आधार के रूप में कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2021-22 से 2024-25 तक चार वर्ष की अवधि में कुल पूंजीगत व्यय (अनवेटेड) में 66.3 प्रतिशत की समग्र वृद्धि दिखी। जवाब देने वाले 3,064 उद्यमों में से 2,172 ने 2025-26 के लिए अपने पूंजीगत व्यय के इरादे बताए। आंकड़े बताते हैं कि उत्तरदाता अपनी पूंजीगत व्यय योजनाओं की घोषणा करने में सतर्कता बरत रहे हैं।

सर्वेक्षण अनुमानों के अनुसार, लगभग 40.3 प्रतिशत उद्यम 2024-25 के दौरान मुख्य परिसंपत्तियों पर पूंजीगत व्यय करने की योजना बना रहे हैं। इसके अतिरिक्त, 28.4 प्रतिशत लोग मौजूदा परिसंपत्तियों के मूल्य संवर्धन में निवेश करने का इरादा रखते हैं, जबकि लगभग 11.5 प्रतिशत लोग अवसरवादी परिसंपत्तियों पर तथा 2.7 प्रतिशत लोग ऋण रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करते हैं।


सर्वेक्षण अनुमानों से पता चलता है कि लगभग 49.6 प्रतिशत निजी कॉर्पोरेट क्षेत्र के उद्यम 2024-25 में मुख्य रूप से आय सृजन के लिए पूंजीगत व्यय करेंगे। अतिरिक्त 30.1 प्रतिशत ने अपने निवेश में संसाधनों को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed