फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Punjab ranks first Rajasthan second and Haryana third in per capita milk availability in india

Report: देश में प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता में पंजाब पहले और राजस्थान दूसरे स्थान पर; तीसरे पायदान पर हरियाणा

Tue, 07 Jan 2025 04:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 07 Jan 2025 04:59 AM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय औसत की तुलना में पंजाब में हर व्यक्ति के लिए रोजाना औसतन करीब तीन गुना ज्यादा दूध उपलब्ध है। अगर पूरे देश के लिहाज से देखा जाए तो 2023-24 में प्रति व्यक्ति हर दिन औसतन 471 ग्राम दूध उपलब्ध है। 
 

विज्ञापन
Punjab ranks first Rajasthan second and Haryana third in per capita milk availability in india
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

इस साल प्रति व्यक्ति 1,245 ग्राम रोजाना दूध उपलब्धता में राज्यवार सूची में पंजाब पहले स्थान पर रहा। हालांकि 2022-23 की तुलना में इसमें तीन फीसदी की गिरावट आई है। जबकि 2013-14 की तुलना में 27 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 2013-14 के दौरान पंजाब में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 980 ग्राम थी। वहीं, राजस्थान 1,171 ग्राम दूध प्रति व्यक्ति उपलब्धता के साथ दूसरे स्थान पर रहा। यह जानकारी नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा जारी वर्षांत समीक्षा में दी गई है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय औसत की तुलना में पंजाब में हर व्यक्ति के लिए रोजाना औसतन करीब तीन गुना ज्यादा दूध उपलब्ध है। अगर पूरे देश के लिहाज से देखा जाए तो 2023-24 में प्रति व्यक्ति हर दिन औसतन 471 ग्राम दूध उपलब्ध है। 2013-14 की तुलना में इसमें 53 फीसदी से ज्यादा इजाफा हुआ है और 2022-23 की तुलना में इसमें करीब तीन फीसदी की वृद्धि हुई है। देश में पिछले साल यह उपलब्धता 459 ग्राम प्रति व्यक्ति थी।
विज्ञापन


पांचवें स्थान पर गुजरात
प्रति व्यक्ति औसतन 700 ग्राम दूध उपलब्धता के साथ गुजरात पांचवे स्थान पर है। पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 5% की वृद्धि हुई है। जबकि 2013-14 की तुलना में इसमें 38% की बढ़ोतरी हुई है। 673 ग्राम दूध उपलब्धता के साथ मध्य प्रदेश छठे स्थान पर रहा था। हिमाचल में यह उपलब्धता 640, जम्मू-कश्मीर 577, कर्नाटक 543, उत्तरप्रदेश 450 और उत्तराखंड में प्रति व्यक्ति 446 ग्राम प्रति दिन दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा तीसरे नंबर पर
आंकड़ों के अनुसार दूध उपलब्धता में राजस्थान दूसरे स्थान पर रहा। 2013-14 के मुकाबले करीब 105 फीसदी की वृद्धि हुई है। वहीं, प्रति व्यक्ति 1,105 ग्राम दूध उपलब्धता के साथ हरियाणा तीसरे नंबर पर है। 2022-23 में यहां प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता 1098 ग्राम थी।  2013-14 की तुलना में यहां 38 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है। इस मामले में आंध्र प्रदेश चौथे स्थान पर है। यहां प्रति व्यक्ति हर दिन औसतन 719 ग्राम दूध उपलब्ध है।

दिल्ली में 3% की गिरावट
रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में 2022-23 की तुलना में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता में तीन फीसदी की गिरावट आई है। इस दौरान यहां प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 64 ग्राम प्रतिदिन थी जो 2023-24 में घटकर 62 ग्राम रह गई।


अरुणाचल में सर्वाधिक 57 फीसदी की गिरावट
अरुणाचल प्रदेश में 2022-23 के दौरान प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता  81 ग्राम प्रति दिन थी जो 2023-24 में करीब 57 फीसदी की गिरावट के साथ 35 ग्राम रह गई। 2013-14 की तुलना में इसमें 62 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। इसी प्रकार मणिपुर में 2022-23 के दौरान प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 62 ग्राम थी, जो  2023-24 में घटकर 54 ग्राम प्रति दिन रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed