फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Punjab National Bank pnb scam hit branch in Mumbai now brews organic coffee

PNB Scam: पीएनबी की जिस शाखा में हुआ अरबों का बैंक घोटाला, अब वहां ऑर्गेनिक कॉफी का मजा ले रहे लोग

Sun, 27 Apr 2025 12:50 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 27 Apr 2025 12:50 PM IST
सार

धोखाधड़ी के बाद नीरव मोदी और मेहुल चोकसी दोनों देश छोड़कर फरार हो गए। मेहुल चोकसी को दो हफ्ते पहले ही बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है। वहीं नीरव मोदी को अप्रैल 2019 में लंदन में गिरफ्तार किया गया था। नीरव मोदी तब से ही लंदन की जेल में बंद है और उसे भारत लाने की कोशिश हो रही है। 
 

विज्ञापन
Punjab National Bank pnb scam hit branch in Mumbai now brews organic coffee
पीएनबी घोटाला - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मुंबई में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की ब्रैडी हाउस शाखा एक समय देश के सबसे बड़े बैंक घोटालों में से एक की वजह से पूरे देश में चर्चा में रही थी, अब वहां लोग आराम से बैठकर ऑर्गेनिक कॉफी का आनंद ले रहे हैं। दरअसल पीएनबी की यह शाखा अब एक कैफे में बदल चुकी है, जहां लोग आरामदायक सोफों पर बैठकर कॉपी का आनंद लेते हैं। बैकग्राउंड में बज रहा हल्का संगीत माहौल को और खुशनुमा बना देता है। 
विज्ञापन


13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का है पीएनबी घोटाला
गौरतलब है कि पीएनबी की ब्रैडी हाउस शाखा में ही 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला हुआ था। डायमंड कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने कथित तौर पर साल 2011 से लेकर 2017 तक पीएनबी बैंक की शाखा से एलओयू और एफएलसी का इस्तेमाल कर 13 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। धोखाधड़ी के बाद नीरव मोदी और मेहुल चोकसी दोनों देश छोड़कर फरार हो गए। मेहुल चोकसी को दो हफ्ते पहले ही बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है। वहीं नीरव मोदी को अप्रैल 2019 में लंदन में गिरफ्तार किया गया था। नीरव मोदी तब से ही लंदन की जेल में बंद है और उसे भारत लाने की कोशिश हो रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- India Pakistan Trade: प्रतिबंध के बावजूद 10 अरब डॉलर का भारतीय सामान पहुंचा पाकिस्तान, GTRI का बड़ा दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


घोटाले के चलते चर्चा में रही थी ब्रैडी हाउस शाखा
घोटाले का पता जनवरी 2018 में चला, जब पीएनबी ने रिजर्व बैंक के समक्ष रिपोर्ट पेश की और सीबीआई ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया। घोटाले के चलते ब्रैडी हाउस शाखा काफी चर्चा में रही थी। कुछ साल पहले इस शाखा को सर पीएम रोड स्थित पीएनबी हाउस में शिफ्ट कर दिया गया था। वहीं ब्रैडी हाउस में ऑर्गेनिक कॉफी हाउस खुल गया है। पीएनबी के पास भी यह परिसर किराए पर था। अब यह परिसर बिजनेस बैठकों के लिए प्रसिद्ध हो गया है। 

ये भी पढ़ें- Share Market: भारत-पाक तनाव बढ़ने के बावजूद विदेशी निवेशकों की वापसी, ₹17424 करोड़ की खरीदारी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed