फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India goods worth over 10 billion dollar reach pakistan via third country gtri claim

India Pakistan Trade: प्रतिबंध के बावजूद 10 अरब डॉलर का भारतीय सामान पहुंचा पाकिस्तान, GTRI का बड़ा दावा

Sun, 27 Apr 2025 12:26 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 27 Apr 2025 12:26 PM IST
सार

जीटीआरआई ने बताया कि भारतीय फर्म इन बंदरगाहों पर अपना सामान भेजती हैं, जहां स्वतंत्र फर्म इस सामान को जहाजों से उतारकर बंदरगाह के गोदामों में स्टोर करती हैं। बंदरगाह के इन गोदामों में सामान के लेबर को बदला जाता है।

विज्ञापन
India goods worth over 10 billion dollar reach pakistan via third country gtri claim
भारत पाकिस्तान व्यापार - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार काफी समय से बंद हैं, इसके बावजूद करीब 10 अरब डॉलर की कीमत का भारतीय सामान पाकिस्तान के बाजार में पहुंचा है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनीशिएटिव ने यह दावा किया है। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से लगती अटारी सीमा पर स्थित एकीकृत चेक पोस्ट को भी बंद कर दिया है। 
विज्ञापन


किस तरह से पाकिस्तान के बाजार में पहुंच रहा भारतीय सामान
जीटीआरआई ने दावा किया है कि कुछ फर्म दुबई, सिंगापुर और कोलंबो के बंदरगाह का इस्तेमाल कर भारतीय सामान को पाकिस्तान पहुंचा रही हैं। इसके चलते प्रतिबंध के बावजूद भारतीय सामान बदस्तूर पाकिस्तान पहुंच रहा है। जीटीआरआई ने दावा किया है कि इन रूट्स के जरिए सालाना 10 अरब डॉलर का सामान पाकिस्तान जा रहा है। जीटीआरआई ने बताया कि भारतीय फर्म इन बंदरगाहों पर अपना सामान भेजती हैं, जहां स्वतंत्र फर्म इस सामान को जहाजों से उतारकर बंदरगाह के गोदामों में स्टोर करती हैं। बंदरगाह के इन गोदामों में सामान के लेबर को बदला जाता है और उसे मेड इन यूएई या अन्य देश का लेबल चिपकाया जाता है। इसके बाद इस सामान को पाकिस्तान भेज दिया जाता है। इस तरीके से फर्म्स भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार प्रतिबंध के बावजूद सामान को पाकिस्तान भेजने में सफल रहती हैं।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Congress: भारत में लोगों की आय में ठहराव, मारुति-सुजुकी इंडिया के चेयरमैन की टिप्पणी का हवाला देकर बोले रमेश    
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से कंपनियां ज्यादा कीमत पर सामान बेच पाती हैं। उदाहरण के लिए एक भारतीय फर्म एक लाख डॉलर के ऑटो पार्ट्स दुबई भेजती है। वहां लेबल बदलने के बाद यही उत्पाद पाकिस्तान में एक लाख 30 हजार डॉलर में बेचे जाते हैं। इस अधिक कीमत में गोदाम, कागजी कार्रवाई का खर्च भी शामिल होता है। 

ये भी पढ़ें- Share Market: भारत-पाक तनाव बढ़ने के बावजूद विदेशी निवेशकों की वापसी, ₹17424 करोड़ की खरीदारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed