फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Public sector companies unable government should not do business

Business News: आरसी भार्गव ने कहा- सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां असमर्थ, सरकार को व्यवसाय नहीं करना चाहिए

Mon, 05 Sep 2022 05:13 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 05 Sep 2022 05:13 AM IST
सार

आरसी भार्गव ने कहा, आप कराधान से देश में औद्योगिक वृद्धि नहीं कर सकते। इसके लिए आंतरिक संसाधनों की जरूरत होती है। असमर्थ सरकारी कंपनियों को समर्थन देने के लिए करदाताओं के पैसे का इस्तेमाल होता है।

विज्ञापन
Public sector companies unable government should not do business
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आरसी भार्गव ने कहा कि सरकार को व्यवसाय नहीं करना चाहिए क्योंकि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां अपनी वृद्धि के लिए पर्याप्त संसाधन जुटाने में सक्षम नहीं हैं।

विज्ञापन


तत्कालीन सरकारी स्वामित्व वाली मारुति उद्योग लि. के मारुति सुजुकी इंडिया लि. में बदलने के उनके अनुभव के मद्देनजर क्या सरकार को व्यवसाय करना चाहिए, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को वृद्धि के लिए हर समय समर्थन की जरूरत है। पूंजी निवेश के लिए सरकार से धन की जरूरत है। ऐसे में मुझे कोई संदेह नहीं है कि सरकार को व्यवसाय में नहीं होना चाहिए। किसी भी सूरत में नहीं। मारुति सुजुकी इंडिया लि. अब जापान के सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के स्वामित्व वाली कंपनी है। 
विज्ञापन


करदाताओं के पैसे से औद्योगिक वृद्धि संभव नहीं 
भार्गव ने कहा, आप कराधान से देश में औद्योगिक वृद्धि नहीं कर सकते। इसके लिए आंतरिक संसाधनों की जरूरत होती है। असमर्थ सरकारी कंपनियों को समर्थन देने के लिए करदाताओं के पैसे का इस्तेमाल होता है। इससे आखिरकार देश को ही नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी बैंक ग्रामीण क्षेत्रों में खोलेंगे 300 शाखाएं
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक वित्तीय समावेशन अभियान के तहत विभिन्न राज्यों के उन ग्रामीण इलाकों में दिसंबर, 2022 तक 300 शाखाएं खोलेंगे जहां बैंकिंग सेवाएं अब तक नहीं पहुंच पाई हैं। एक सूत्र ने बताया कि ये नई शाखाएं बैंकिंग सेवाओं से अब तक अछूते रहे उन सभी गावों में खोली जाएंगी, जहां की आबादी 3,000 से ज्यादा है। सर्वाधिक 95 शाखाएं राजस्थान में और 54 शाखाएं मध्य प्रदेश में खोली जाएंगी। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की 38 शाखाएं गुजरात में, 33 महाराष्ट्र में, 32 झारखंड में और 31 शाखाएं उत्तर प्रदेश में खोली जाएंगी। बैंक ऑफ बड़ौदा इन क्षेत्रों में 76 शाखाएं और एसबीआई 60 शाखाएं खोलेगा। एजेंसी

छह साल में 100 गुना बढ़ी डाटा की खपत
नई दिल्ली। देश में पिछले छह साल में डाटा खपत 100 गुना से अधिक बढ़ी है। ट्राई के मुताबिक, रिलायंस जियो के लाॅन्च से पहले हर भारतीय ग्राहक एक महीने में मात्र 154 एमबी डाटा का इस्तेमाल करता था। अब यह खपत बढ़कर 15.8 जीबी हो गई है। जियो ने अपनी छठी वर्षगांठ पर कहा, 5जी आने के बाद डाटा की खपत अगले तीन साल में दो गुना से भी अधिक बढ़ जाएगी। 


एनपीएस के तहत तय रिटर्न वाली योजना जल्द
नई दिल्ली। पीएफआरडीए एनपीएस व्यवस्था के तहत सुनिश्चित रिटर्न देने वाली एक निवेश योजना को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। पेंशन निधि नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के चेयरमैन सुप्रतिम बंद्योपाध्याय ने कहा,  चालू महीने के अंत तक इस निवेश योजना को अंतिम रूप दिया जा सकता है। लेकिन, इसकी पेशकश में अभी कुछ और महीने लग सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed