फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Property rights will empower women! Confidence will increase, money will also be saved

Women's Day Special: प्रॉपर्टी का हक महिलाओं को बनाएगा सशक्त! आत्मविश्वास बढ़ेगा, पैसे की बचत भी होगी

Wed, 05 Mar 2025 01:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 05 Mar 2025 01:19 PM IST
सार

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 के मुताबिक महिलाओं के मुकाबले पुरुषों के पास ज्यादा संपत्ति का अधिकार है। कुल मिलाकर, 42.3 फीसद महिलाओं और 62.5 फीसद पुरुषों के पास घर का अधिकार है, जबकि 31.7 फीसद महिलाओं और 43.9 फीसद पुरुषों के पास अकेले या किसी और के साथ संयुक्त रूप से जमीन का स्वामित्व है।

विज्ञापन
Property rights will empower women! Confidence will increase, money will also be saved
Women's Day Special - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

महिलाओं को आमतौर पर घर की मालकिन माना जाता है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं कि मालिकाना हक भी उन्हीं का हो। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण पांचवें चरण के मुताबिक भारत में 15 से 49 वर्ष की केवल 13 फीसद महिलाओं के पास घर का मालिकाना हक है, जबकि अन्य 29 फीसद महिलाओं के पास संयुक्त रूप से घर का स्वामित्व है। देश में केवल 8.3 फीसद महिलाएं भू-स्वामी हैं, जबकि 23.4 फीसद महिलाएं संयुक्त-रूप से भूमि पर अधिकार रखती हैं। प्रॉपर्टी के हक से जुड़ा आधी आबादी का यह आंकड़ा चिंताजनक है, जबकि महिला के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा साथ ही पैसे की बचत होगी।

विज्ञापन


नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 के मुताबिक महिलाओं के मुकाबले पुरुषों के पास ज्यादा संपत्ति का अधिकार है। कुल मिलाकर, 42.3 फीसद महिलाओं और 62.5 फीसद पुरुषों के पास घर का अधिकार है, जबकि 31.7 फीसद महिलाओं और 43.9 फीसद पुरुषों के पास अकेले या किसी और के साथ संयुक्त रूप से जमीन का स्वामित्व है।
विज्ञापन


जमीन और घर का स्वामित्व न केवल महिलाओं को सशक्त बनाता है, बल्कि उनके लिए आय सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है। यह अधिकार पारिवारिक फैसले लेने में उन्हें सार्थक आवाज देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाम्प ड्यूटी में छूट
भारत के कई राज्यों में पुरुषों की तुलना में महिला संपत्ति मालिकों के लिए स्टाम्प ड्यूटी कम है। दिल्ली में स्टाम्प ड्यूटी 6% है जबकि महिला खरीदारों के लिए यह 4% है। इसी तरह कई अन्य राज्य महिलाओं को स्टाम्प ड्यूटी में 1 से 2 फीसद तक की छूट का प्रावधान है। उत्तर प्रदेश महिलाओं को 10 लाख रुपए तक की राशि पर स्टांप ड्यूटी में छूट मिल रही है। कम स्टाम्प ड्यूटी खरीदारों, खासकर मध्यम वर्ग के संपत्ति मालिकों के लिए बहुत बड़ी राहत हो सकती है।


कम ब्याज दर
महिलाएं अपने लोन का भुगतान समय पर करती हैं। इस वजह से बैंक महिलाओं को प्रॉपर्टी में निवेश करने और नए घर खरीदने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। कई बैंक होम लोन की ब्याज दरों पर महिला ग्राहकों को 0.05% से 1% की रियायत भी देते हैं। हो सकता है कि ब्याज पर मिलने वाली छूट बहुत कम लगे, लेकिन होम लोन की अधिक राशि और लंबी भुगतान अवधि को देखते हुए, इससे कुल ब्याज लागत पर काफी बचत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed