फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   private hospitals threatens to stop cashless facility under cghs, echs to government employees

भुगतान में देरी से कई अस्पताल बंद कर सकते हैं CGHS-ECHS में मिलने वाली कैशलेस सुविधा

Thu, 21 Nov 2019 11:46 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 21 Nov 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
private hospitals threatens to stop cashless facility under cghs, echs to government employees
- फोटो : अमर उजाला

देश भर के निजी अस्पतालों ने सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली सीजीएचएस और ईसीएचएस की कैशलेस सुविधा को बंद करने की धमकी दी है। इससे कार्यरत व रिटायर हो चुके केंद्रीय कर्मचारियों और उनके परिवार को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन

वित्त मंत्रालय पर है 1600 करोड़ रुपये का बकाया

निजी अस्पतालों के एसोसिएशन ने कहा है कि उनका करीब 1600 करोड़ रुपये का बकाया है, जिसका भुगतान वित्त मंत्रालय को करना है। इस संबंध में एसोसिएशन ने जुलाई में एक पत्र मंत्रालय को लिखा था, लेकिन इस पर किसी तरह की कोई बात आगे नहीं बढ़ी है। 

विज्ञापन

एक करोड़ लोगों को मिलती है सुविधा

केंद्र सरकार के एक करोड़ से अधिक कार्यरत व रिटायर हुए कर्मचारियों व परिवारीजनों को सीजीएचएस और ईसीएचएस के तहत निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलती है। अगर सुविधा को बंद किया जाता है तो फिर सभी पर इसका असर देखने को मिलेगा। इसमें 32 लाख कर्मचारी सीजीएचएस और 52 लाख ईसीएचएस के तहत देश भर के एक हजार से अधिक अस्पतालों और नर्सिंग होम में स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के बाद विलंब समय बढ़ा

एसोसिएशन के अधिकारियों का कहना है केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) की लॉन्चिंग के बाद से भुगतान में ज्यादा विलंब हो रहा है।एसोसिएशन के महानिदेशक डा. गिरधर ज्ञानी ने कहा कि तीन साल से सरकार ने बिलों का भुगतान नहीं किया है। इससे अस्पतालों को दिक्कत हो रही है। अगर सरकाल जल्द ही इन बिलों को माफ नहीं करती है तो फिर हमें मजबूरी में कैशलेस सुविधा को बंद करना होगा। 

पहले होता पांच दिनों में भुगतान

सीजीएचएस सुविधा को एक अक्तूबर 2014 को लॉन्च किया गया था। इसमें नियम था कि बिल की 70 फीसदी राशि का पांच दिनों में भुगतान करना होगा। हालांकि इस नियम के बावजूद भुगतान में देरी होती थी। अस्पतालों को भुगतान मिलने में महीनों से लेकर साल लग जाते थे। मैक्स अस्पताल का 150 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। वहीं फोर्टिस समूह को 58 करोड़ रुपये जुलाई में लेने थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed