फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Prime Minister narendra modi Meets Elon Musk on his official visit to united states of America

Elon Musk: PM मोदी से मिले एलन मस्क, कहा- प्रधानमंत्री वास्तव में अपने देश की चिंता करते हैं; मैं उनका फैन हूं

Wed, 21 Jun 2023 06:49 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 21 Jun 2023 06:49 AM IST
सार

पीएम मोदी आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित होने वाले योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। योग दिवस कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी वाशिंगटन डीसी के लिए रवाना होंगे। यहां 22 जून को व्हाइट हाउस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत होगा।

विज्ञापन
Prime Minister narendra modi Meets Elon Musk on his official visit to united states of America
पीएम मोदी ने एलन मस्क से की मुलाकात। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजकीय यात्रा के लिए मंगलवार को अमेरिका पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने तमाम हस्तियों से मुलाकात की। न्यूयॉर्क में पीएम मोदी ने टेस्ला और स्पेस एक्स सीईओ एलन मस्क के साथ बातचीत की। एलन मस्क ने कहा कि पीएम निवेश के लिए हमेशा प्रेरित करते हैं। 

विज्ञापन

पीएम मोदी से मिलकर काफी खुशी हुई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मस्क ने कहा कि मैं भारत के भविष्य को लेकर काफी उत्साहित हूं। विश्व के अन्य देशों के मुकाबले भारत के पास सबसे अधिक संभावनाएं हैं। पीएम मोदी वास्तव में भारत की परवाह करते हैं इसलिए महत्वपूर्ण निवेश के लिए वे हमें लगातार प्रेरित करते हैं। मैं उन्हें काफी पसंद करता हूं। पीएम मोदी से मिलकर मुझे काफी खुशी हुई। मैं उनका फैन हूं।

विज्ञापन


स्टारलिंक लॉन्च करने की योजना
मस्क ने आगे कहा कि पीएम मोदी वास्तव में भारत के लिए सही चीजें करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री खुले विचारों के हैं। वे हमेशा नई कंपनियों का समर्थन करते हैं। वे हमेशा सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कंपनियों से भारत को लाभ कैसे हो। मैं अगले साल दोबारा भारत जाने की योजना बना रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि हम जल्द ही भारत में भी स्टारलिंक लॉन्च करेंगे। मुझे लगता है कि स्टारलिंक इंटरनेट के वजह से भारत के ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में लोगों को मदद मिलेगी। मस्क ने कहा कि इस साल के अंत तक भारत में टेस्ला के लिए जगह पक्की कर लेंगे। प्रधानमंत्री काफी साल पहले टेस्ला के प्लांट आए थे, जहां हमारी मुलाकात हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य विद्वानों से भी मिले पीएम
एलन मस्क के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में निबंधकार और सांख्यिकीविद् प्रोफेसर नसीम निकोलस तालेब से भी मुलाकात की। प्रोफेसर तालेब ने पीएम मोदी को उपहार के रूप में स्किन इन द गेम नामक अपनी पुस्तक भेंट की। इसके बाद पीएम ने लेखक और अकादमिक प्रोफेसर रॉबर्ट थुरमन के साथ भी बातचीत की। उम्मीद है कि पीएम मोदी रे डेलियो, नील डेग्रसे टायसन और अन्य विचारकों से भी मिल सकते हैं।

ऐसा रहेगा पीएम का कार्यक्रम 
पीएम मोदी आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित होने वाले योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। योग दिवस कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी वाशिंगटन डीसी के लिए रवाना होंगे। यहां 22 जून को व्हाइट हाउस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और अमेरिकी प्रथम महिला जिल बाइडन 22 जून की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में डिनर का आयोजन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सदन को भी संबोधित करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed