फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Prices of essential food items to remain stable during festive season: Food Secy Sanjeev Chopra

Food Prices: 'त्योहारों के दौरान खाने-पीने की जरूरी वस्तुओं की कीमतें रहेंगी स्थिर', खाद्य सचिव ने दिया भरोसा

Thu, 19 Oct 2023 06:14 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 19 Oct 2023 06:14 PM IST
सार

Food Prices: सरकार ने त्योहारी सीजन के दौरान घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से चीनी निर्यात पर प्रतिबंधों को इस साल 31 अक्टूबर से आगे और अगले आदेश तक बढ़ा दिया। इससे पहले, प्रतिबंध इस साल 31 अक्टूबर तक लगाए गए थे।

विज्ञापन
Prices of essential food items to remain stable during festive season: Food Secy Sanjeev Chopra
खाद्य मुद्रास्फीति - फोटो : iStock

विस्तार

त्योहारों के दौरान देश में खाद्य पदार्थों की कीमतों में कोई बड़ा इजाफा नहीं होगा। उम्मीद है कि कीमतें स्थिर बनी रहेंगी। केंद्रीय खाद्य सचिव ने गुरुवार को यह भरोसा दिया। केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतें स्थिर रहेंगी। उन्होंने कहा कि चालू विपणन वर्ष 2023-24 (अक्टूबर-सितंबर) के दौरान चीनी निर्यात की अनुमति देने पर निर्णय कृषि मंत्रालय की ओर से गन्ने के उत्पादन अनुमान जारी करने के बाद लिया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय खाद्य सचिव गेहूं, चावल, चीनी और खाद्य तेलों जैसे प्रमुख आवश्यक खाद्य पदार्थों की घरेलू आपूर्ति और कीमतों के बारे में मीडिया को जानकारी दे रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'त्योहारी सीजन के दौरान कीमतें स्थिर रहने की उम्मीद है। हम त्योहारी सीजन में (खाद्य पदार्थों की कीमतों में) किसी भी तरह की वृद्धि की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में कीमतें स्थिर रहेंगी।   सचिव ने कहा कि सरकार ने मूल्य स्थिरीकरण सुनिश्चित करने के लिए हाल में कुछ फैसले किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने हाल ही में अपने पास मौजूद सभी उपायों का प्रयोग किया है फिर चाहे वो व्यापार नीति हो या स्टॉक सीमा मानदंड। चोपड़ा ने कहा कि कीमतों को नियंत्रित करने के लिए और स्थिर रखने के लिए इन उपकरणों का विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग किया गया है।

चोपड़ा ने कहा कि नए विपणन वर्ष की शुरुआत में एक अक्तूबर को चीनी का शुरुआती स्टॉक 57 लाख टन था। बुधवार को, सरकार ने त्योहारी सीजन के दौरान घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से चीनी निर्यात पर प्रतिबंधों को इस साल 31 अक्टूबर से आगे और अगले आदेश तक बढ़ा दिया। इससे पहले, प्रतिबंध इस साल 31 अक्टूबर तक लगाए गए थे।


विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा, "चीनी (कच्ची चीनी, सफेद चीनी, परिष्कृत चीनी और जैविक चीनी) के निर्यात पर प्रतिबंध 31 अक्टूबर,2023 से अगले आदेश तक बढ़ाया गया है। अन्य शर्तों में कोई बदलाव नहीं होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed