फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Prices of Domestic Cylinder raised by 50 Rs know the new cost news in hindi

महंगाई की मार: 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी, जानें कितनी हुईं कीमत

Sat, 07 May 2022 09:51 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 07 May 2022 09:51 AM IST
सार

देश में महंगाई से परेशान लोगों को एक और झटका लगा है। हफ्ते भर पहले ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये से अधिक का इजाफा हो गया है।

विज्ञापन
Prices of Domestic Cylinder raised by 50 Rs know the new cost news in hindi
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकार ने घरेलू सिलेंडरों के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। इसी के साथ अब 14.2 किलो वाला घर में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर 50 रुपये तक महंगा हो गया है। दिल्ली में आज से घरेलू सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये पहुंच गई है। गौरतलब है कि एक मई से ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये से अधिक का इजाफा हो गया था। हालांकि, तब घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए थे। इससे पहले अप्रैल में भी कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपये का इजाफा हुआ था। 
विज्ञापन




22 मार्च को बढ़े थे सिलेंडर के दाम
गौरतलब है कि इससे पहले मार्च महीने में भी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद दिल्ली में इसका दाम बढ़कर 949.50 रुपये पर पहुंच गया था। बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में जो बढ़ोतरी शुरू हुई थी, उसी क्रम में बीती 22 मार्च को, सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि की गई थी। 
विज्ञापन


6 अक्तूबर से स्थिर थे एलपीजी के दाम
22 मार्च से पहले करीब छह महीने से एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए थे। 6 अक्तूबर 2021 के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था। लेकिन इस बार महज एक महीने के अंतराल में ही 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए। रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग से प्रभावित हुई सप्लाई चेन के कारण गैस के दामों में इजाफा देखने को मिल रहा है।  यहां बता दें कि गैस के दाम में इजाफे पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed