फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   price war started in tv market as many smaller brands entered into Indian markets

टीवी मार्केट में शुरू हुआ प्राइस वॉर, दो साल में 40 फीसदी गिरी कीमतें, कई बड़े ब्रांड्स को लगा झटका

Sat, 18 Aug 2018 01:37 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 18 Aug 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
price war started in tv market as many smaller brands entered into Indian markets

देश भर में टीवी मार्केट में प्राइस वॉर शुरू हो चुका है। कई कंपनियों के आ जाने से टीवी की कीमतें पिछले दो सालों में 40 फीसदी तक गिर गई हैं। कीमतें गिर जाने से पहले से कई स्थापित कई ब्रांड्स को झटका लगा है। 

विज्ञापन


भारत में अब हैं 70 के करीब ब्रांड

भारत में इस वक्त 70 से अधिक कंपनियां है, जो अपना टीवी बेच रही हैं। दो साल पहले तक देश में केवल कुछ ही कंपनियां थी, जो कि अपने ब्रांड्स को बेचती थी। तब इन कंपनियों ने टीवी के दाम इतने कर रखे थे, कि एक आम आदमी को भी कई खरीदने से पहले सोचना पड़ता था। 
विज्ञापन


इतना आया बदलाव

2016 से तुलना करें तो फिर 2018 में टीवी के दाम काफी गिर गए हैं। पहले जहां 32 इंच एचडी रेडी टीवी खरीदने के लिए 13500 रुपये खर्च करने पड़ते थे, वहीं अब इतनी कीमत में ग्राहकों को फुल एचडी स्मार्ट टीवी मिल जाता है। पहले फुल एचडी टीवी की कीमत 29 हजार रुपये के करीब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पहले 43 इंच के 4के स्मार्ट टीवी की कीमत 50 हजार रुपये के करीब थी, जो अब 30 हजार का हो गया है। वहीं 55 इंच वाला टीवी अब आसानी से 55 हजार रुपये में मिल रहा है, जोकि 2016 में 80 हजार रुपये का था। 

70 फीसदी मार्केट पर इन कंपनियों का कब्जा

price war started in tv market as many smaller brands entered into Indian markets

हालांकि नई कंपनियों के आगमन के बावजूद अभी भी सोनी, सैमसंग और एलजी का कब्जा है। लेकिन शायोमी, थॉमसन व टीसीएल जैसी कंपनियां ऑनलाइन अच्छी डील ग्राहकों को दे रही हैं, जिससे इनका मार्केट शेयर लगातार बढ़ता जा रहा है। 

इन साइज में सबसे ज्यादा बिक्री

अभी सबसे ज्यादा लोग 24,32 व 43 इंच के टीवी सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं। अभी 50 इंच और इससे ज्यादा साइज वाले टीवी की डिमांड भारत में उतनी नहीं है। हालांकि अब बड़े साइज के टीवी में भी कंपनियों ने कीमतों में कमी करने की तैयारी शुरू कर दी है। 

बढ़ गई है ऑनलाइन बिक्री

2016 में जहां टीवी की ऑनलाइन बिक्री का आंकड़ा महंज 3-4 फीसदी था, वो अब बढ़कर 14 फीसदी हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed