फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   price of green chilli and tomato in pakistan crosses 400 rupees per kg

पाकिस्तान में फूटा मिर्ची बम, 400 रुपये के पार पहुंची कीमत, टमाटर भी गुस्से में 'लाल'

Sat, 16 Mar 2019 02:27 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 16 Mar 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
price of green chilli and tomato in pakistan crosses 400 rupees per kg

पाकिस्तान में लोगों के ऊपर मिर्ची बम फूट पड़ा है। मिर्ची का दाम 400 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है। वहीं टमाटर के भाव भी आसमान को छू रहे हैं। वहीं सरकार भी व्यापारियों पर इन दो सब्जियों को नहीं बेचने के चलते जुर्माना लगा रही है। 

विज्ञापन

ऐसे बनी स्थिति

14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत ने सभी तरह की सब्जियों का निर्यात करने पर 200 फीसदी ड्यूटी लगा दी है। ऐसे में पाकिस्तान के लोगों के लिए किचन का बजट बिगड़ गया है। 

विज्ञापन

24 रुपये वाला टमाटर 200 रुपये

भारत द्वारा सब्जियों की आपूर्ति को बंद किए जाने के बाद से जहां पिछले साल 24 रुपये बिकने वाला टमाटर इस बार 200 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। हालत यह है कि दुकानों से टमाटर धीरे-धीरे गायब हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके खरीदार काफी कम हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरी मिर्च हुई तीखी

टमाटर की तरह हरी मिर्च भी पाकिस्तानियों के लिए ज्यादा तीखी हो गई है। 2018 में मिर्च का दाम 100 रुपये से भी कम था, लेकिन एक महीने में मिर्च का दाम 400 रुपये प्रति किलो के पार चला गया है। सब्जी की दुकानों से मिर्च पूरी तरह से गायब हो गई है। 

सरकार लगा रही है जुर्माना

वहीं इमरान सरकार सब्जी बेचने वाले व्यापारियों पर इन दो सब्जियों को नहीं बेचने पर जुर्माना लगा रही है। लेकिन थोक मंडियों में मौजूद आढ़तियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सरकार ने इन दोनों वस्तुओं के लिए एक दर तय कर दी है।



उससे ज्यादा कीमत पर फल-सब्जी बेचने पर जुर्माना लगता है। पाकिस्तान में टमाटर और हरी मिर्च की सप्लाई भारत के अलावा सिंध और बलूचिस्तान प्रांत से होती है। हालांकि इन दोनो प्रांतों में भी बारिश के चलते फसल चौपट हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed