फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Price of four week conflict pegged at this much amount to Pakistan know all about his

India-Pak Ceasefire: संघर्ष चार हफ्ते जारी रहा तो पाकिस्तान को आर्थिक मोर्चे पर कितनी क्षति होगी? जानिए

Sun, 11 May 2025 04:30 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sun, 11 May 2025 04:30 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान संघर्ष के बीच पाकिस्तान की भारी आर्थिक क्षति पहुंचने का अनुमान है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) हवाई हमलों और निरंतर लड़ाकू हवाई गश्त के लिए हर दिन $25 मिलियन डॉल से अधिक खर्च कर रही है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

विज्ञापन
Price of four week conflict pegged at this much amount to Pakistan know all about his
पाकिस्तान में गहराया आर्थिक संकट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और पाकिस्तान संघर्ष के बीच कंगाली के कगार पर पहुंच चुके पड़ोसी देश को भारी आर्थिक क्षति पहुंचने का अनुमान है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) हवाई हमलों और निरंतर लड़ाकू हवाई गश्त के लिए हर दिन $25 मिलियन डॉल से अधिक खर्च कर रही है। यह यह संघर्ष चार हफ्ते तक जारी रहती है तो इस मद में पाकिस्तानी वायु सेना को करीब एक अरब डॉलर तक खर्च करने पड़ सकते हैं।  इसके आवे रा'द और हत्फ-VII जैसी मिसाइलों के उपयोग के साथ-साथ तुर्की की बायरकटर प्रणालियों को तैनात कर ड्रोन संचालन पर अतिरिक्त 450 मिलियन डॉलर खर्च होने की आशंका है।

विज्ञापन

कहां पर कितना खर्च कर रहा पाकिस्तान?

पाकिस्तान  की ओर से सीमा पर अपनी तत्परता बढ़ाने जिसमें सैन्य गतिविधियां, ईंधन की खपत, रडार सक्रियण, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (एसएएम) की तैनाती, और खुफिया और सिग्नल खुफिया (एसआईजीआईएनटी) परिसंपत्तियों का इस्तेमाल शामिल है- पर प्रतिदिन 15 मिलियन डॉलर का खर्च करने का अनुमान है। चार सप्ताह की अवधि में यह खर्च लगभग 450 मिलियन डॉलर हो सकता है।

विज्ञापन

संघर्ष से पाकिस्तान पर बड़ा अप्रत्यक्ष आर्थिक प्रभाव भी

इसके अलावे, पाकिस्तान के लिए, संघर्ष का अप्रत्यक्ष आर्थिक प्रभाव भी बहुत बड़ा होगा। आर्थिक गतिविधियों में रुकावट और समग्र आर्थिक अनिश्चितता से जीडीपी को 25 अरब डॉलर तक का चूना लग सकता है। वित्तीय बाजार की अस्थिरता और मुद्रा अवमूल्यन के कारण भी पाकिस्तान को 15 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके अलावे व्यापार और आपूर्ति शृंखला में व्यवधान से लगभग 12 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 अरब डॉलर के नुकसान का अनुमान

एफडीआई प्रवाह और आईएमएफ से जुड़ा 5 अरब डॉलर का नुकसान भी पाकिस्तान को उठाना पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में किए गए दावों के अनुसार पाकिस्तान और भारत दोनों को संघर्ष जारी रहने से चार सप्ताह की अवधि में करीब $500 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed