{"_id":"628ac188d058e54d7265a82c","slug":"preparation-of-changes-in-monthly-tax-payment-form-to-stop-bogus-input-tax-credit-claims","type":"story","status":"publish","title_hn":"Input Tax Credit: फर्जी आईटीसी दावों पर रोक के लिए मासिक कर भुगतान फॉर्म में बदलाव की तैयारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Input Tax Credit: फर्जी आईटीसी दावों पर रोक के लिए मासिक कर भुगतान फॉर्म में बदलाव की तैयारी
Mon, 23 May 2022 04:34 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 23 May 2022 04:34 AM IST
सार
संशोधित फॉर्म करदाता को सकल आईटीसी, किसी विशेष महीने में दावा की गई राशि और करदाता के बही-खाते में शेष बची रकम के संबंध में स्पष्टता प्रदान करेगा।
विज्ञापन
जीएसटी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के दावों पर रोक लगाने और सही मामलों के तेज निपटान के लिए मासिक कर भुगतान फॉर्म जीएसटीआर-3बी में बदलाव की तैयारी है। एक अधिकारी ने बताया कि जीएसटी परिषद की अगली महीने होने वाली बैठक में इस पर विचार हो सकता है।
विज्ञापन
संशोधित फॉर्म करदाता को सकल आईटीसी, किसी विशेष महीने में दावा की गई राशि और करदाता के बही-खाते में शेष बची रकम के संबंध में स्पष्टता प्रदान करेगा। अधिकारी ने बताया कि संशोधित फॉर्म की मदद से फर्जी आईटीसी दावों पर न सिर्फ अंकुश लगेगी बल्कि ईमानदार करदाताओं को तेजी से आईटीसी का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
जीएसटीआर-3बी एक संक्षिप्त ब्योरा और मासिक जीएसटी भुगतान से संबंधित फॉर्म है। विभिन्न श्रेणी के करदाता हर महीने की 20, 22 और 24 तारीख को यह फॉर्म भरते हैं।
विज्ञापन