{"_id":"63d97f553fd2de2fb43d97a4","slug":"prahlad-joshi-said-political-parties-want-an-early-postponement-of-the-first-phase-of-the-budget-session-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget Session: संसदीय कार्यमंत्री बोले- बजट सत्र के पहले चरण का जल्द स्थगन चाहते हैं राजनीतिक दल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Budget Session: संसदीय कार्यमंत्री बोले- बजट सत्र के पहले चरण का जल्द स्थगन चाहते हैं राजनीतिक दल
Wed, 01 Feb 2023 02:21 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 01 Feb 2023 02:21 AM IST
सार
मंगलवार को शुरू हुआ संसद का बजट सत्र दो चरणों में चलेगा। पहला चरण 13 फरवरी को खत्म होगा। बजट सत्र का दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू होगा और 6 अप्रैल को खत्म होगा।
विज्ञापन
प्रह्लाद जोशी
- फोटो : ANI
विस्तार
संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने मंगलवार को लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला से बजट सत्र के पहले चरण को 13 के बजाय 10 फरवरी को ही स्थगित करने का आग्रह किया। लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के दौरान यह मांग की गई। स्पीकर ने मांग पर विचार करने की बात कही है।
विज्ञापन
मंगलवार को शुरू हुआ संसद का बजट सत्र दो चरणों में चलेगा। पहला चरण 13 फरवरी को खत्म होगा। परंतु, 11-12 फरवरी सप्ताहांत होने की वजह से सत्र को 10 फरवरी को ही स्थगित करने की मांग की गई है। बजट सत्र का दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू होगा और 6 अप्रैल को खत्म होगा।
विज्ञापन