फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PradhanMantri Kaushal Vikas Yojna can be started from next year by Narendra Modi

अप्रैल में युवाओं के लिए मोदी सरकार शुरू करेगी ये खास योजना! आपको होगा फायदा

Mon, 09 Dec 2019 09:57 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 09 Dec 2019 09:57 AM IST
सार

कौशल विकास योजना का तीसरा चरण मार्च के बाद
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री ने कहा, ज्यादा पहलु होंगे शामिल 
सरकार ने 2015 में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना शुरू की थी

विज्ञापन
PradhanMantri Kaushal Vikas Yojna can be started from next year by Narendra Modi
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

विस्तार

केंद्र सरकार प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) का तीसरा चरण वित्त वर्ष 2020-21 में शुरू कर सकती है। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि इस चरण को मार्च, 2020 के बाद पेश किया जाएगा। इसका दायरा बड़ा होगा और इसमें ज्यादा पहलुओं को शामिल किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने नए चरण के आंकड़ों की जानकारी देने से इनकार कर दिया और कहा कि आधिकारिक रूप से इसके एलान के समय ही जानकारियां साझा की जाएंगी। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: भूल जाइए नौकरी का ख्याल, बस थोड़े से पैसों से ये बिजनेस खोलने पर होगी बंपर कमाई
विज्ञापन


ये है सरकार का उद्देश्य

केंद्रीय मंत्री ने मौजूदा योजना के विस्तार के सवाल पर कहा कि आप जानते हैं कि युवाओं को प्रशिक्षण देना और कुशल बनाना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। हम मौजूदा समय में चल रही योजना के तहत 90 फीसदी लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे। आने वाले समय में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का तीसरा चरण भी पेश करेंगे। उन्होंने सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की कंपनियों से अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम पर जोर देने की अपील करते हुए कहा कि मैं आश्वासन देता हूं कि मेरा मंत्रालय हर प्रकार की मदद करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: इस सरकारी स्कीम के तहत सस्ते में खरीदें शुद्ध सोना, होगा मोटा मुनाफा

69 लाख लोग हुए प्रशिक्षित

सरकार ने 2015 में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना शुरू की थी। 2020 तक एक करोड़ लोगों को कुशल बनाने के लक्ष्य के साथ 2016 में इसमें सुधार किया था। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 11 नवंबर तक प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत देशभर में 69 लाख से अधिक लोगों को प्रशिक्षित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed